फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   specail train announcement for mumbai

भुवनेश्वर, भागलपुर, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान

Sun, 20 Oct 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
specail train announcement for mumbai
भुवनेश्वर, भागलपुर, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान
विज्ञापन

दो ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन एवं एक का संचालन होगा छिवकी के रास्ते
प्रयागराज। त्योेहारी सीजन के अवसर पर ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ के चलते रेलवे ने भुवनेश्वर, भागलपुर और लोकमान्य तिलक (मुंबई) के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। आनंद विहार-भुवनेश्वर, आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल का संचालन इलाहाबाद जंक्शन और लोकमान्य तिलक-मऊ सुविधा स्पेशल का संचालन इलाहाबाद छिवकी के रास्ते होगा।

भुवनेश्वर-आनंद विहार प्रत्येक रविवार 27 अक्तूबर से 10 नवंबर( गाड़ी संख्या 82420) के बीच रात 11.55 बजे चलकर अगले दिन शाम 07.25-07.30 इलाहाबाद जंक्शन एवं मंगलवार सुबह सात बजे आनंद विहार पहुंचेंगी। वापसी में आनंद विहार से गाड़ी सं. 82419 दिन में 29 अक्तूबर से 12 नवंबर तक 12.55 बजे चलने के बाद रात 10.15-10.20 बजे इलाहाबाद जंक्शन और अगले दिन शाम 5.45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगी। इसी तरह आनंद विहार-भागलपुर 04090 स्पेशल आनंद विहार से 25, 28 एवं एक नवंबर को दिन में 12.45 बजे चलकर रात 9.50-9.55 बजे इलाहाबाद एवं अगले दिन सुबह 10.10 बजे भागलपुर पहुंचेंगी। भागलपुर से 04089 का संचालन 26, 29 अक्तूबर एवं दो नवंबर को सुबह 11.30 बजे होगा। जो रात 11.53-11.58 बजे इलाहाबाद एवं अगले दिन 1.15 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। वहीं दूसरी ओर लोकमान्य तिलक से मऊ के बीच सुविधा स्पेशल संख्या 82119 प्रत्येक शनिवार 19 अक्तूबर से नौ नवंबर तक सुबह 5.10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4.43-4.48 बजे इलाहाबाद छिवकी एवं सुबह 9.50 बजे मऊ आएगी। वापसी में मऊ से गाड़ी संख्या 82120 का संचालन प्रत्येक रविवार 20 अक्तूबर से 10 नवंबर तक शाम 7.25 बजे होगा। जो रात 02.05-02.10 बजे इलाहाबाद छिवकी और अगले दिन सुबह पांच बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed