फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP will fight the next election on the issue of development

सपा विकास के मुद्दे पर लड़ेगी अगला चुनाव

Mon, 16 Mar 2015 12:08 AM IST
SP will fight the next election on the issue of development
SP will fight the next election on the issue of development Updated Mon, 16 Mar 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
SP will fight the next election on the issue of development
इलाहाबाद। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर रविवार को समाजवादी पार्टी जिला, महानगर इकाई सहित इससे जुडे़ अन्य संगठनों की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर जिला कार्यालय में गोष्ठी हुई तो महानगर कार्यालय में विकास दिवस मनाया गया तो मोटर साइकिल जुलूस भी निकाला गया। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की ओर से साइकिल जुलूस निकाला गया। छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ भवन पर केक काटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन पटेल ने कहा कि सपा मुखिया की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सपा ही किसानों की हितैषी है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव सपा विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। गोष्ठी में पूर्व सांसद धर्मराज सिंह पटेल, विधायक प्रशांत सिंह, सत्यवीर मुन्ना एवं हाजी परवेज अहमद, विनोद चंद्र दुबे, दिनेश पटेल, विनय कुशवाहा, महबूब उस्मानी, सुधा सिंह, इंदु यादव, पूजा मिश्रा, रेखा उपाध्याय, पार्षद अमित किरन सिंह एवं संजय यादव, संतोष यादव, दानबहादुर मधुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


चौक स्थित महानगर कार्यालय में अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन के नेतृत्व में विकास दिवस मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। अध्यक्ष ने सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियां बताईं। मुख्य अतिथि विधायक हाजी परवेज अहमद ने शहर दक्षिणी में हुए विकास पर चर्चा की। वाहन जुलूस को अध्यक्ष हुसैन एवं महामंत्री योगेश यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सांस्कृतिक महानगर अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एवं साथियों ने कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन महावीर यादव ने किया। डॉ.नूर आलम, पप्पू निषाद, शशांक त्रिपाठी आदि मौजूद थे। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में नैनी से साइकिल रैली निकाली गई जो जार्जटाउन पहुंच कर समाप्त हुई। सैफ फरीदी के नेतृत्व में पूर्व नगर अध्यक्ष अब्दुल सलमान के आवास पर कार्यक्रम हुआ। अभिषेक यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झूंसी से साइकिल रैली निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होकर लोहिया चौराहा पहुंचकर खत्म हुई।  


भाजपा और प्रियंका गांधी यूथ बिग्रेड ने प्रदेश सरकार पर तीन वर्ष में जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ रविवार को बालसन चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर धरना दिया। बांह में काली पट्टी बांध कर कार्यकर्ताओं ने इस दिन को विरोध दिवस के रूप में मनाया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें हसीब अहमद, श्रीश चंद्र दुबे, डॉ.असलम, अजीत पासी, जितेंद्र मिश्रा, जिसान अहमद आदि शामिल थे। भाजपा प्रवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्र ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होकर विकास की नई इबादत लिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed