{"_id":"5b1056c54f1c1bb06e8b5900","slug":"sp-s-performance-against-price-hike-of-petrol-and-diesel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। बृहस्पतिवार को राज्यसभा सांसद रेवती रमण सिंह की अगुवाई में आयोजित धरना के दौरान सुभाष चौराहे पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ तो सांसद नागेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में तांगा जुलूस निकला गया। सपा के आंदोलन में उपचुनाव में मिली जीत का उत्साह भी देखने को मिला।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत सुभाष चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। राज्यसभा सदस्य रेवती रमण ने उपचुनाव में जीत पर विपक्षी एकता पर सभी दलों को बधाई दी। उन्होंने पेट्रोल के मूल्य में एक पैसे की कमी को जनता के साथ मजाक बताया। रेवती रमण ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा तथा उनके ड्रेस पर भी कटाक्ष किया। महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन का कहना था कि महंगाई से जनता परेशान है। धरना में पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, पप्पूलाल निषाद, डॉ. नूर आलम, मुश्ताक काजमी, विनोद चंद्र दुबे, सै. मो.अस्करी, विनय कुशवाहा आदि शामिल रहे।
पेट्रोल तथा डीजल के मूल्य में वृद्धि के विरोध में सांसद नागेंद्र सिंह की अगुवाई में जॉर्जटाउन स्थित कार्यालय से सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर तक तांगा जुलूस निकाला। पांच तांगों पर सवार नेता एवं कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। सांसद ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। उन्होंने उपचुनाव में जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ में कहा कि 2019 के लिए भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। जुलूस में जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, दान बहादुर मधुर, पंधारी यादव, आशुतोष त्रिपाठी, संदीप यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सांसद नागेंद्र सिंह पटेल की अगुवाई में जॉर्जटाउन कार्यालय से शुरू तांगा जुलूस हिंदू हॉस्टल, सिविल लाइंस बस अड्डा, सुभाष चौराहा होते हुए पत्थर गिरजाघर पहुंचा। इस दौरान सुभाष चौराहा पर रेवती रमण सिंह की अगुवाई में धरना चल रहा था। धरना स्थल पर जुलूस के पहुंचने पर नेताओं का संबोधन कुछ देर के लिए रोका गया, लेकिन सांसद तथा अन्य नेता उसमें शामिल नहीं हुए। संचालन कर रहे नेता यह लगातार कहते रहे कि दोनों आंदोलन अलग-अलग नहीं है और जुलूस आगे बढ़ गया। पत्थर गिरजाघर से जुलूस तकरीबन 10 मिनट बाद वापस सुभाष चौराहा पर आया लेकिन इसी बीच रेवती रमण सिंह का संबोधन हुआ और धरना-प्रदर्शन समाप्ति की घोषणा कर दी गई। तांगे पर सवार सांसद तथा अन्य नेता वापसी में भी नहीं उतरे और जॉर्जटाउन के लिए आगे बढ़ गए।
कैराना लोकसभा तथा नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। जॉर्जटाउन पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां खिलाईं तथा पटाखे फोड़े। सुभाष चौराहा पर जुटे कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान नेताओं का कहना था कि भाजपा ने लोगों को धोखा दिया। उपचुनाव में लोगों ने इसका जवाब दे दिया है। नेताओं ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में गठबंधन की बड़ी जीत का दावा किया। इस दौरान सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, कृष्णमूर्ति यादव, केके श्रीवास्तव, दान बहादुर मधुर, सै. इफ्तेखार हुसैन, योगेश यादव आदि मौजूद रहे। समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर अरविंद सरोज ने छात्रों को बधाई दी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा, राघवेंद्र यादव, अभिषेक यादव, मो.इमदाद आदि ने सुभाष चौराहा पर गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।
डीजल और पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि के विरोध में सरदार सेना की ओर से भी कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में शामिल करने की मांग का ज्ञापन भी सौंपा। कार्ड बनाकर किसानों को सस्ते में डीजल, पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष डीआर सिंह, डॉ. हरिश्चंद्र, सुनील सिंह, कमल सिंह, अजीत पटेल आदि शामिल रहे।