फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP MLC Maan singh arrested with 40 lakh rupees, could not give account of money

सपा एमएलसी मानसिंह 40 लाख रुपयों के साथ गिरफ्तार, नहीं दे सके रुपयों का हिसाब

Tue, 29 Jun 2021 01:22 PM IST
vinod kumar singh विनोद सिंह
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:22 PM IST
सार

एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित का कहना है कि एमएलसी के कब्जे से बरामद रकम जब्त कर ली गई है। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
SP MLC Maan singh arrested with 40 lakh rupees, could not give account of money
Prayagraj - फोटो : Prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सपा एमएलसी मान सिंह 40 लाख रुपयों के साथ पकड़े गए। पुलिस ने उन्हें मेजा स्थित पहलवान ढाबे से देर रात तब गिरफ्तार किया जब वह किसी से मिलने पहुंचे थे। बरामद रुपयों का हिसाब वह नहीं दे सके। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें, एक साथी और ड्राइवर समेत हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया जहां संबंधित धाराओं में मुकदमा लिख लिख कर उन्हें गिरफ्तार कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


जमानती धारा का मामला होने के कारण उन्हें सुबह मुचलके पर छोड़ दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि जिला पंचायत सदस्यों की खरीद-फरोख्त के लिए रकम लाई गई थी। उधर एमएलसी की गिरफ्तारी की जानकारी पर सुबह बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता थाने में जुट गए। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित का कहना है कि एमएलसी के कब्जे से बरामद रकम जब्त कर ली गई है। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। जिसमें मौके से पकड़े गए उनके साथी संजय यादव और ड्राइवर को भी आरोपी बनाया गया है। मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी गई ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed