{"_id":"625acf7cd0502d36314ffeab","slug":"sp-made-reshuffle-in-the-outpost-area-of-11-sub-inspectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : एसपी ने 11 उपनिरीक्षकों के चौकी क्षेत्र में किया फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : एसपी ने 11 उपनिरीक्षकों के चौकी क्षेत्र में किया फेरबदल
Sat, 16 Apr 2022 07:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 Apr 2022 07:45 PM IST
सार
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक वीर प्रताप को महगांव से बेनीराम कटरा, एसआई धीरेंद्र कुमार को पिपरी थाना से चौकी मूरतगंज, अखिलेश तिवारी को पिपरी थाना से चौकी प्रभारी भरवारी बनाया गया है।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसपी हेमराज मीणा ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कप्तान ने जिले के 11 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदलने के साथ ही तीन को थानों में तैनाती दी है। इसके अलावा 90 मुख्य आरक्षी व सिपाहियों को नये स्थान पर तैनाती दी है। जिन पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है उन्हें तत्काल अपने तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक वीर प्रताप को महगांव से बेनीराम कटरा, एसआई धीरेंद्र कुमार को पिपरी थाना से चौकी मूरतगंज, अखिलेश तिवारी को पिपरी थाना से चौकी भरवारी, गौरव त्रिवेदी को शहजादपुर से अजुहा और उपनिरीक्षक बिजेंद्र कुमार को अजुहा से रहीमाबाद, जनार्दन सिंह को बेनीराम कटरा से बैरमपुर, अयोध्या कुमार को पुलिस लाइन से रावतपुर, अमित द्विवेदी को रावतपुर से महगांव में तैनाती दी है।
विज्ञापन
इसी तरह अवध राज यादव को हिनौता से तिल्हापुर, मनोज यादव को हब्बू नगर से शहजादपुर, दिनेश मिश्रा को मूरतगंज से हब्बू नगर, अजीत सिंह को तिल्हापुर से हिनौता, कैलाश सिंह को पुलिस लाइन से डायल 112, किशन कुमार को रहीमाबाद से सैनी कोतवाली में तैनात किया गया है। इसके अलावा 90 महिला व पुरुष मुख्य आरक्षी व सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन