{"_id":"5b1982bf4f1c1bc96b8b4e5e","slug":"sp-launches-torch-demonstration-against-center-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र, प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र, प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा ने निकाला मशाल जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि, बढ़ते अपराध आदि मुद्दों को लेकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मशाल जुलूस। इसमें सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, एमएलसी वासुदेव यादव समेत अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार नेताओं और कार्यकर्ताओं का हाईकोर्ट के पास स्थित डॉ.आंबेडकर चौराहा पर जमावड़ा हुआ। वहां से मशाल लेकर सिविल लाइंस बस अड्डा स्थित डॉ. लोहिया की प्रतिमा तक गए। इस दौरान कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इससे पहले आंबेडकर चौराहा पर हुई सभा में रेवती रमण, नागेंद्र पटेल आदि नेताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराध का बोलबाला है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में लगातार बढ़ोतरी से जनता कराह रही है लेकिन इन पर अंकुश लगाने के बजाय धार्मिक उन्माद को भड़काया जा रहा है। नेताओं ने सड़कों को खोदकर छोड़ देने समेत अन्य मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा। जुलूस में पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, योगेश चंद्र यादव, जमाल अफजल, कुमार नारायण, दान बहादुर मधुर, सै.मो.अस्करी आदि शामिल रहे।