फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP candidate Richa Singh forcibly entered CM Yogi's roadshow with convoy twice, supporters created ruckus

प्रयागराज : सीएम योगी के रोड शो में जबरन दो बार काफिले के साथ घुसीं सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह, समर्थकों ने किया हंगामा

Sat, 26 Feb 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 12:01 AM IST
सार

भाजपा नेता राजू राय का कहना है कि पहली बार रिचा सिंह अपने काफिले के साथ आई तो उनसे आग्रह किया गया कि वह दूसरे रास्ते से चली जाएं, लेकिन वह अड़ी रही कि वह इसी  रास्ते  से ही जाएंगी।

विज्ञापन
SP candidate Richa Singh forcibly entered CM Yogi's roadshow with convoy twice, supporters created ruckus
Prayagraj News : सीएम योगी ने शहर में रोडशो निकाला। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

शहर पश्चिम विधानसभा के कर्बला चौराहे से निकलने वाले रोड शो के दौरान सपा नेता रिचा सिंह की दो बार आवाजाही हुई। इसे लेकर भाजपाइयों ने अपनी आपत्ति जताई। भाजपा नेताओं का कहना है कि दोपहर तीन बजे से छह बजे तक रोड शो निकालने की अनुमति उन्होंने जिला प्रशासन से ले रखी थी। इस दौरान रिचा सिंह दो बार अपने काफिले के साथ रोड शो में व्यवधान डाला। 

विज्ञापन




भाजपा नेता राजू राय का कहना है कि पहली बार रिचा सिंह अपने काफिले के साथ आई तो उनसे आग्रह किया गया कि वह दूसरे रास्ते से चली जाएं, लेकिन वह अड़ी रही कि वह इसी  रास्ते  से ही जाएंगी। इस दौरान उनके काफिले में शामिल लोगों ने खूब हंगामा भी किया। बाद में पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर रिचा को वहां से हटाया।

विज्ञापन

एक बार हटाने के बाद दुबारा आ गईं

इसके बाद रिचा थोड़ी देर में एक बार फिर से वहां अपने काफिले के साथ आ गई। रोड शो में खलल डालने के लिए रिचा का बार-बार आना यह दर्शाता है कि वह यही चाहती थी कि भाजपा का रोड शो कामयाब न हो। राजू राय ने बताया कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासी नाराजगी थी, लेकिन कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सभी को शांत रहने के लिए कह दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed