फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP-BSP combine 'Thag bandhan', told by arun singh

सपा-बसपा गठबंधन को बताया ‘ठगबंधन’

Sun, 10 Feb 2019 12:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
SP-BSP combine 'Thag bandhan', told by arun singh
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को सपा और बसपा के गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों को मिलकर चुनाव लड़ने को विकास का नहीं मजबूरी का गठबंधन बताया। कहा कि यह सत्ता और स्वार्थ का गठबंधन है। कुल मिलाकर यह प्रदेश की जनता को ठगने का ‘ठग बंधन’ है।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में  संवाददाताओं से वार्ता करते हुए कहीं उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसमें जीताजागता लोकतंत्र है, अन्य पार्टियां परिवारवाद-जातिवाद एवं स्वार्थ पर आधारित हैं। उन्होंने मोदी सरकार की सराहना की। केंद्र और राज्य सरकार की तमाम उपलब्धियों को भी उन्होंने गिनवाया।  कहा, बिना भय और बिना रिश्वत के व्यापारी स्वतंत्र होकर अपना व्यवसाय कर रहा है। कुंभ के इंतजाम को भी उन्होंने बेहतर बताया। इसके पूर्व उन्होंने ‘भारत के मन की बात मोदी के साथ’ के वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसा विकास रथ देश की 300 लोकसभा के 4000 विधानसभा क्षेत्र जाएगा। वाहन में रखी 7000  सुझाव पेटिका के माध्यम से सभी वर्ग के लोगों का सुझाव भी एकत्रित किया जाएगा। जो नए भारत को और मजबूती प्रदान करेगा। भाजपा 2019 लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र में सम्मिलित लोगाें के सुझावों का भी सम्मान करेगी। इस अवसर पर डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, शशि वार्ष्णेय, संदीप चौहान, नरेश कुंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed