प्रयागराज में ओवैसी बोले : मोदी-योगी का डर दिखाकर सपा मांगती है वोट
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को सपा और भाजपा, दोनों ही सरकारों ने ठगने का काम किया है। कर्नाटक के हिजाब विवाद पर जब अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो उन्हें सवाल ही सुनाई नहीं दिया। सपा अपने मुस्लिम नेताओं के लिए ही आवाज नहीं उठा पाती है इसलिए इस बार इनके बहकावे में नहीं आना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी मो. फरहान के समर्थन में रसूलपुर चौराहे पर आयोजित जनसभा में भाजपा और सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा मोदी-योगी का डर दिखाकर मुसलमानों से वोट मांग रही है लेकिन मुसलमानों के मुद्दों पर बोलने से भी परहेज कर रही है। सपा मुखिया मुसलमानों का नाम लेने से भी कतराते हैं।
कहा कि मुसलमानों को सपा और भाजपा, दोनों ही सरकारों ने ठगने का काम किया है। कर्नाटक के हिजाब विवाद पर जब अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो उन्हें सवाल ही सुनाई नहीं दिया। सपा अपने मुस्लिम नेताओं के लिए ही आवाज नहीं उठा पाती है इसलिए इस बार इनके बहकावे में नहीं आना है।
ओवैसी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार ने अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया है। भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा अल्पसंख्यकों को डराकर वोट लेने की कोशिश करती है लेकिन इनसे डरने की कोई जरूरत नहीं है। अब नेताओं के पीछे चलने के बजाय खुद नेता बनिए और अपनी आवाज उठाइए।
जब तक जिंदा हूं यहां आता रहूंगा
पार्टी ने शहर दक्षिणी में मो. फरहान के रूप में एक ईमानदार प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। अगर फरहान ने चुनाव जीतने के बाद आपकी समस्याओं से मुंह फेरा तो मैं खुद हैदराबाद से आकर आपका काम कराऊंगा। कहा कि जब तक जिंदा हूं, यहां आता रहूंगा। मैं आपका नेता बनने नहीं, बल्कि आपको नेता बनाने आया हूं।
ओवैसी के साथ आए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम कुशवाहा ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो समाज के हर तबके का ख्याल रखा जाएगा और सभी को बराबरी का हक मिलेगा। मंच पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, जिलाध्यक्ष मो. शाह आलम, यूपी लीगल सेल अध्यक्ष शादाब अली, मंडल प्रवक्ता अफसर महमूद, जिला महासचिव फैसल वारसी आदि लोग मौजूद रहे।