फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sonu murder case: Villagers did not let the dead body rise for four hours

सोनू हत्याकांड : ग्रामीणों ने चार घंटे तक नहीं उठने दिया शव 

Thu, 29 Jul 2021 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Jul 2021 12:56 AM IST
सार

  • व्हाट्एप पर स्टेटस अपलोड करने पर विवाद के बाद की गई थी हत्या

विज्ञापन
Sonu murder case: Villagers did not let the dead body rise for four hours
क्राइम

विस्तार

कौंधियारा। कठौली कंचनवा गांव के सोनू यादव का शव बुधवार को ग्रामीणों ने चार घंटे तक उठने नहीं दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी होती रही। ग्रामीणों की मांग थी कि प्रशासन के लोग सोनू की पत्नी को नौकरी की घोषणा करे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनके मांगपत्र को शासन तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


कठौली कंचनवा गांव के सोनू यादव ने सोमवार को व्हाट्सएप स्टेटस पर एक वीडियो लगाया था, जिसमें जातिगत टिप्पणी थी। गांव के प्रीतम सिंह, पीएम सिंह आदि ने इस पर ऐतराज जताया। इसी बात पर विवाद हुआ। प्रीतम सिंह, पीएम सिंह, शिशुपाल सिंह समेत चार लोगों ने सोनू की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। लाठी सिर में लगने से सोनू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव में जबर्दस्त तनाव हो गया। फोर्स तैनात कर दी गई। बुधवार की सोनू के शव का पोस्टमार्टम होना था लेकिन ग्रामीण चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े थे।
विज्ञापन


करीब चार घंटे तक पुलिस ने प्रयास किया लेकिन शव नहीं उठने दिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि परिवार को एक लाइसेंसी असलहा दिलवाया जाए। सोनू की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए और 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। सीओ करछना, सीओ बारा समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाया बुझाया। आश्वासन दिया कि उनकी मांग को शासन तक पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण माने। गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। एसओ कौंधियारा प्रिंस दीक्षित ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed