फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Some returned from Mumbai and some from Indore

कोई मुंबई से तो कोई इंदौर से पॉजीटिव होकर लौटा

Sat, 02 May 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 May 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Some returned from Mumbai and some from Indore
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जिले में कोविड-19 के पॉजिटिव आए चार मरीजों में लूकरगंज के आर्किटेक्ट को छोड़कर तीन अन्य मरीजों में कोई मुंबई से लौटा है तो कोई इंदौर से पॉजिटिव होकर आया है। पॉजीटिव मिले बरौत के युवक को तो घर भी नहीं जाने दिया गया था, सीधे क्वारंटीन कर दिया गया। जबकि सैदाबाद के संक्रमित युवक पर घर वालों ने दबाव बनाया तो वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने गया। वहां उसमें संक्रमण के लक्षण देख चिकित्सकों ने उसे हंडिया में क्वारंटीन कर दिया। 
विज्ञापन


 कोरावं तहसील के भनुहा गांव के मजरा करबालपुर का रहने वाला 21 वर्षीय युवक मुंबई में आटो चलाता है। वहां से इंदौर अपने किसी परिचित के यहां आया था। इंदौर से चलकर वह 25 अप्रैल की शाम हंडिया पहुंचा था। सूचना मिलने पर भाई उसे बाइक से घर ले आया। जानकारी के मुताबिक इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को मिली तो उन्होंने 26 अप्रैल को इसे गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन करा दिया। बृहस्पतिवार को जांच के लिए उसका नमूना भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोटवां-बनी स्थित हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। कोरावं एसडीएम ने बताया कि उसके परिवार के सात लोगों को भी कालिंदीपुरम में क्वारंटीन करा दिया गया। 
विज्ञापन


उधर, हंडिया तहसील के बरौत इलाके के चौहान बस्ती का 28 वर्षीय युवक महाराष्ट्र के नासिक में मजदूरी करता है। 25 अप्रैल को लौटा था। चलने के दौरान उसने घर वालों को फोन कर आने की जानकारी दी थी। इस पर घर वालों ने उसे जांच कराने के लिए कहा। वह घर न जाकर हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे सेंट थामस स्कूल में क्वारंटीन कर दिया। उसके बाद उसकी जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसके परिवार के 15 लोगों को भी होम क्वारंटीन कर दिया है। उसके घर पर एसडीएम ने नोटिस चस्पा कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदाबाद के युवक की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव

हंडिया तहसील के सैदाबाद पुरानी बाजार का पॉजिटिव आने वाला 22 वर्षीय युवक मुंबई में माल ढुलाई का काम करता है। अपना ट्रक लेकर 24 अप्रैल को यहां आया। उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। एक दिन बाद तबीयत खराब हुई तो घर वालों के दबाव पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिखाने गया था। वहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे और उसकी पत्नी के अन्य सदस्यों को हंडिया स्थित मदर टरेसा स्कूल में क्वारंटीन करा दिया। जांच कराई गई तो पत्नी और परिवार के दूसरे लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन युवक पॉजिटिव आ गया है। युवक के पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन की टीम ने उसके परिवार और संपर्क में आने वाले 22 लोगों को सैदाबाद पीजी कॉलेज में और छह लोगों को कालिदंीपुरम में क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed