{"_id":"618abe7070e42776f41f897b","slug":"social-welfare-officer-died-before-dengue-16-new-cases-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पूर्व समाज कल्याण अधिकारी की मौत, 16 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पूर्व समाज कल्याण अधिकारी की मौत, 16 नए केस मिले
Wed, 10 Nov 2021 12:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
dengu (symbolic)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से पूर्व समाज कल्याण अधिकारी डीएन राम की मौत हो गई। उनका लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे और सिविल लाइंस में रहते थे। इसके साथ ही मंगलवार को डेंगू से 16 नए मरीज मिले हैं। इससे जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 835 हो गई है।
पूर्व समाज कल्याण अधिकारी डीएन राम की तबीयत कई दिन पहले खराब हुई थी। उपचार के लिए उन्हें लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर विकास भवन के कर्मचारियों ने शोक जताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उधर, मलेरिया विभाग की रिपोट के मुताबिक मंगलवार को डेंगू के 16 नए पॉजिटिव मिले हैं।
इसमें फाफामऊ में दो, स्वराजनगर, सलोरी, म्योराबाद, शंकरघाट, बड़ी बगिया, तेलियरगंज, सुलेम सराय, चिल्ला गोविंदपुर, दारागंज, राजापुर, फूलपुर, कोरांव, चाका और सोरांव में एक-एक संक्रमित मिले हैं। इनमें से आधा दर्जन संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि, बाकी का घर पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
इसके पहले भी हो चुकी है तीन मौतें
जिले में इस साल डेंगू से इसके पहले भी तीन मौतें हो चुकी हैं। इसमें एक दरोगा भी शामिल है। हालांकि, दरोगा के डेंगू की जांच मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की लैब में नहीं हुई थी। इस वजह से उसे पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया। जबकि दूसरी मौत ग्रामीण इलाके रहने वाले व्यक्ति की हुई थी।
तीसरी मौत दो दिन पहले सदर क्षेत्र की रहने वाली अंशु देवी की हुई है। महिला निजी अस्पताल में भर्ती थी और उसकी डेंगू की जांच निजी अस्पताल में कराई गई थी। मेडिकल कॉलेज में डेंगू की जांच न होने से उसे भी रिकार्ड में नहीं दर्ज किया गया।