फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   So far 25 deaths , compensation

अब तक 25 मौतें, मुआवजे

Thu, 23 Apr 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 23 Apr 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों को देख बीते दस दिनों में जिले में 25 किसानों की मौत हो चुकी हैं। उनकी मौतों का यह वह आंकड़ा है जो सामने आ चुका है जबकि हकीकत इससे भी ज्यादा भयावह हो सकती है। कई ऐसे किसान भी हैं जिनकी मौत के बारे में जानकारी जिला प्रशासन के पास नही है। जहां एक तरफ फसलों की तबाही देख किसान आए दिन अपनी जान गवां रहे हैं, वहीं शासन, जिला प्रशासन दोनों हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शासन की ओर से मुहैया कराई गई 3.85 करोड़ की सहायता किसानों को वितरित कर दी गई है लेकिन अधिकारी यह नहीं बता पा रहे कि यह धनराशि जिले के 5,42,000 किसानों में से कितने को मिल सकेगी।
विज्ञापन


दैवी आपदाओं से तबाह हुए किसान आए दिन जान गवां रहे हैं वहीं 98 करोड़ की राहत सहायता की फाइल शासन में अटक गई है। अब तक  राहत सहायता नहीं मिल पाई है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह स्थिति तब है कि जबकि केंद्र व राज्य सरकार दोनों का दावा है कि  बारिश से बर्बाद हुए किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाय। सिंचित क्षेत्र के किसानों को प्रति हेक्टेयर 18 हजार व असिंचित क्षेत्र के किसानों को प्रति हेक्टेयर नौ हजार देने की योजना हैं लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद किसानों को अब तक फूटी कौड़ी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


किसानों की मौतें हो रही है और उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं, वहीं सांसद व विधायक जैसे जनप्रतिनिधियों ने भी परिजनों का कोई हालचाल नहीं जाना है। जिसे लेकर परिजनों में जनप्रतिनिधियों को लेकर काफी रोष है। कुछ जनप्रतिनिधियों का दावा है कि वह कुछ मृतक किसानों के परिजनों से मिले हैं और उन्हें हर संभव मदद का ाश्वासन भी दिया है। इससे इतर हकीकत यह है कि ज्यादातर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने परिजनों का कोई हालचाल नहीं लिया है। हालांकि कई निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने यह तर्क देकर बचाव किया है कि बारिश, ओलावृष्टि दैवीय आपदा की श्रेणी में नहीं हैं, ऐसे में वह सांसद, विधायक निधि से राहत सहायता देने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कर लिया गया है। 101 करोड़ 62 लाख 56 हजार 177 रुपये का नुकसान हुआ है। शासन की ओर से 3.85करोड़ की आर्थिक सहायता पहले ही जारी की जा चुकी है। 98 करोड़ की सहायता राहत आयुक्त से मांगी है। इसके मिलते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
00 अतींद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed