{"_id":"5ce06057bdec220700633d13","slug":"smoke-stirred-out-of-coal-laden-goods-train-at-allahabad-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद जंक्शन पर कोयला लदी मालगाड़ी से निकला धुआं, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद जंक्शन पर कोयला लदी मालगाड़ी से निकला धुआं, मचा हड़कंप
Sun, 19 May 2019 01:13 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 May 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी के बीस डिब्बे हुए अलग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी में लदे कोयले के एक वैगन से धुआं निकलता देख शनिवार को इलाहाबाद जंक्शन पर हड़कंप मच गया। आननफानन में मालगाड़ी को जंक्शन से सूबेदारगंज भेजा गया। इस बीच फायरब्रिगेड को इसकी सूचना दे दी गई। सूबेदारगंज में फायरब्रिगेड पहुंची और मालगाड़ी के दो वैगन में पानी डाला। इसके बाद ही धुआं बंद हुआ। इसके बाद ही मालगाड़ी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
शनिवार की दोपहर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर सुबह 11.50 बजे कोयला लदी मालगाड़ी पहुंची तो उसके 16वें और 25वें वैगन से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं निकलता देख जंक्शन पर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम ने मालगाड़ी सूबेदारगंज ले जाने को कहा। दिन में 12.50 बजे मालगाड़ी सूबेदारगंज के लिए रवाना कर दी गई। वहां 1.15 बजे मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर एक पर लिया गया। इस बीच फायर बिग्रेड की गाड़ी सूबेदारगंज पहुंच गई।
दिन में 1.30 बजे से दो बजे तक एहतियातन ओएचई बंद कर दी गई। पानी डालने के बाद धुआं निकलना बंद हुआ। बाद में 2.40 बजे मालगाड़ी अपने गंतव्य के लिए रवाना की गई। इस बारे में इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील कुमार गुप्ता का कहना है कि मालगाड़ी की वजह से बाकी किसी भी ट्रेन के परिचालन पर प्रभाव नहीं पड़ा।