फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smoke rises in Bundelkhand Express, panic ensues at Shankargarh station

Prayagraj : बुंदेलखंड एक्सप्रेस में उठा धुआं, शंकरगढ़ स्टेशन पर मचा हड़कंप

Sat, 29 Nov 2025 06:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 06:28 PM IST
सार

ग्वालियर से बनारस जा रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के जनरल कोच से अचानक तेज धुआं उठने लगा।

विज्ञापन
Smoke rises in Bundelkhand Express, panic ensues at Shankargarh station
बुंदेलखंड एक्सप्रेस की बोगी से धुआं निकलने से शंकरगढ़ स्टेशन पर मचा हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्वालियर से बनारस जा रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के जनरल कोच से अचानक तेज धुआं उठने लगा। सुबह लगभग 5:35 बजे शंकरगढ़ स्टेशन पहुंचते ही लोको पायलट ने ट्रेन को तुरंत रोक दिया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

अचानक धुआं फैलते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीएनडब्ल्यू टीम, स्टेशन कर्मचारी और आरपीएफ जवान मौके पर पहुंच गए। करीब 1 घंटा 10 मिनट की लगातार मशक्कत के बाद कोच में उठ रहे धुएं पर पूरी तरह काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन


धुआं नियंत्रित होने तक ट्रेन शंकरगढ़ स्टेशन पर ही खड़ी रही, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन को प्रयागरा-बनारस की दिशा में रवाना कर दिया गया। रेल विभाग का उठ रहे धुएं के बारे में कहना है कि किसी यात्री ने बीड़ी या सिगरेट पीकर ट्रेन में लगी प्लाइयों के बीच में डाल दिया था जिस कारण से ट्रेन में धुआं फैल गया। फिलहाल किसी प्रकार की कोई हनी नहीं हुई है। घटना को जल्द ही काबू कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed