फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smart class room ready in open university, 60 thousand students of UP will be able to listen to lectur

UPRTOU : मुक्त विवि में स्मार्ट क्लास रूम तैयार, यूपी के 60 हजार छात्र ऑनलाइन सुन सकेंगे लेक्चर

Wed, 24 Aug 2022 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 11:30 PM IST
सार

मुक्त विश्वविद्यालय के प्रदेश के 12 क्षेत्रीय केंद्र हैं, जिनमें प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, कानपुर, आगरा, मेरठ, झांसी, नोएडा और अयोध्या शामिल है। इन क्षेत्रीय केंद्रों के तहत 1250 से अधिक अध्ययन केंद्रों का संचालन किया जा रहा है और इससे तकरीबन 60 हजार शिक्षार्थी जुड़े हैं।

विज्ञापन
Smart class room ready in open university, 60 thousand students of UP will be able to listen to lectur
smart class - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम बनकर तैयार हो गया है। इसमें ऑडियो-विजुअल रिकार्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। स्मार्ट क्लास रूम का फायदा मुक्त विश्वविद्यालय के तकरीबन 60 हजार शिक्षार्थियों को मिलेगा। मुक्त विश्वविद्यालय में 50 लाख रुपये की लागत से स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण कराया गया है। रिकार्डिंग के लिए आधुनिक तकनीकी वाले कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही कई अन्य आधुनिक उपकरण भी लगाए गए हैं। स्मार्ट क्लास रूप में ऑफलाइन पढ़ाई तो होगी ही, ऑनलाइन माध्यम से भी शिक्षार्थियों को इसका फायदा मिलेगा।

विज्ञापन



इसमें शिक्षकों के एक-एक घंटे के लेक्चर रिकार्ड किए जाएंगे और संपादन के बाद लेक्चर को शिक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन जारी किया जाएगा। ऐसे में देश-विदेश में बैठे शिक्षार्थी कहीं से भी लेक्चर सुन सकेंगे। उन्हें सिर्फ अध्ययन सामग्री पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कोविड काल के बाद स्मार्ट क्लास रूम की स्थापना मुक्त विवि के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन




मुक्त विश्वविद्यालय के प्रदेश के 12 क्षेत्रीय केंद्र हैं, जिनमें प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, कानपुर, आगरा, मेरठ, झांसी, नोएडा और अयोध्या शामिल है। इन क्षेत्रीय केंद्रों के तहत 1250 से अधिक अध्ययन केंद्रों का संचालन किया जा रहा है और इससे तकरीबन 60 हजार शिक्षार्थी जुड़े हैं। मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने बताया कि इसके उद्घाटन के लिए राज्यपाल से आग्रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed