{"_id":"22fd2851c76f6d98470080482d52bbbb","slug":"smart-city-will-today-suggest-ordinary-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी पर आज आम लोग देंगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी पर आज आम लोग देंगे सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए अब ड्राफ्ट प्रपोजल तैयार होना है। नगर निगम ने इसके लिए आम शहरी से भी सुझाव मांगें हैं। इसके लिए 30 अक्तूबर को सिविल लाइंस स्थित होटल मिलन में सुबह 11 बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के एक दिन पहले शहर के कलाकारों और कला संगठनों से जुड़े लोगों ने सुझाव के रूप में पूरा प्रोजेक्ट तैयार कर नगर आयुक्त को सौंपा।
स्मार्ट सिटी के लिए नगर निगम ने शहर के लोगों से सुझाव मांगें हैं ताकि ड्राफ्ट प्रपोजल में शामिल किया जा सके। इसके लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त राजन शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यशाला होगी, जिसमें महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय समेत अन्य अफसर शामिल होंगे।
बृहस्पतिवार को लोकविद् अतुल यदुवंशी एवं रंगकर्मी प्रवीण शेखर के नेतृत्व में कलाकारों और कला संगठनों से जुड़े लोगों का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम में नगर आयुक्त से मिला। इस दौरान उन्हें स्मार्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र एवं प्रेक्षागृह, स्टूडियो थियेटर, राष्ट्रीय लोक संस्कृति विश्वविद्यालय, आर्टिस्ट कॉलोनी, इलाहाबाद इंस्टीट्यूटशनल एरिया, लोक कला भवन एवं पुस्तकालय के सुझाव से संबंधित प्रपोजल सौंपा।