फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Small flight will take place of Kolkata and Raipur Air Bus.

कोलकाता, रायपुर के लिए एयरबस नहीं, चलेगा छोटा विमान

Wed, 19 Jun 2019 11:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Small flight will take place of Kolkata and Raipur Air Bus.
इंडिगो

प्रयागराज से कोलकाता और रायपुर के लिए विमानन कंपनी इंडिगो एयर बस श्रेणी के विमान नहीं चलाएगी। इसके स्थान पर एटीआर श्रेणी के छोटे विमान चलाया जाएगा। यह पहला मौका है कि जब विमानन कंपनी इंडिगो प्रयागराज से एयर बस की बजाय एटीआर श्रेणी के विमान चलाने जा रही है। वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू के लिए इंडिगो एयर बस चला रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, इंडिगो को प्रयागराज से कोलकाता और रायपुर के लिए 28 जून से सीधी हवाई सेवा शुरू करनी है। कंपनी की ओर से अप्रैल 2019 में ही इसकी घोषणा की गई थी। इन दोनों ही शहरों के लिए शुरू होने वाली पहली फ्लाइट की बुकिंग का रिस्पांस भी कंपनी को बेहतर मिला है। पहले ट्रिप के लिए कोलकाता और रायपुर उड़ान की आधी से ज्यादा सीटें फुल हो गई हैं। शुरूआत में  इन दोनों शहरों के लिए एयरबस चलाने की तैयारी थी लेकिन, अब एटीआर श्रेणी का विमान यहां से संचालित होगा। पूर्व में जेट एयरवेज ने भी लखनऊ, पटना, इंदौर एवं नागपुर के लिए एटीआर श्रेणी का विमान चलाया था। अब इंडिगो भी प्रयागराज से पहली बार कोलकाता और रायपुर के लिए 72 सीट वाला एटीआर विमान संचालित करने जा रही है। वर्तमान में इंडिगो द्वारा मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू के लिए 180 सीट वाली एयरबस संचालित की जा रही है। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने इंडिगो द्वारा कोलकाता और रायपुर के लिए एटीआर श्रेणी का विमान चलाने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


कोलकाता, रायपुर हवाई सेवा की समय सारिणी 
6ई7989    प्रयागराज-रायपुर    सुबह 10.05-12.00 बजे
6ई7991    रायपुर-प्रयागराज    दोपहर 12.20-01.50 बजे
6ई7993    प्रयागराज-कोलकाता    दोपहर 02.10-04.10 बजे
6ई7988    कोलकाता-प्रयागराज    सुबह 06.45-09.25 बजे

पांच हजार से ज्यादा हो गया रायपुर का किराया
पीएम मोदी की ‘उड़ान ’ योजना के तहत कोलकाता और रायपुर के लिए किराये की शुरूआत 1999 रुपये से की गई थी। हालांकि सीट भरने के साथ इसके किराये में हर रोज इजाफा भी हो रहा है। कोलकाता के मुकाबले रायपुर का ज्यादा रिस्पांस मिल रहा है। हर रोज चलने वाली इस फ्लाइट के पहले सफर का  प्रयागराज  से रायपुर और रायपुर से प्रयागराज का किराया पांच हजार से ज्यादा का हो गया है। उधर बुधवार की शाम सात  बजे कोलकाता से प्रयागराज का किराया 28 जून का 4787 एवं प्रयागराज से कोलकाता का किराया 3679 रुपये इंडिगो की वेबसाइट पर दर्शाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed