फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sleeping Pods: Railway's sleeping pods will be yellow for families

Sleeping Pods : फैमिली के लिए यलो, कपल के लिए ग्रीन, महिलाओं के लिए पिंक कलर का होगा रेलवे का स्लीपिंग पॉड्स

Mon, 10 Jun 2024 05:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 05:39 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन पर अभी 72 स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं। इसी का शुभारंभ यहां होना है। हालांकि, महाकुंभ तक यहां कुल 140 स्लीपिंग पॉड तैयार किए जाने हैं। यहां चार कैटेगरी के स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
Sleeping Pods: Railway's sleeping pods will be yellow for families
जंक्शन पर तैयार किया जा रहा है स्लीपिंग पॉड्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर भारत के पहले स्लीपिंग पाॅड का शुभारंभ 15 जून के पहले हो जाएगा। प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में स्लीपिंग पॉड तैयार हो चुका है। अब यहां थोड़ा-बहुत फीनिशिंग का ही काम रह गया है। जंक्शन पर स्लीपिंग पॉड बनाने वाली ही फर्म कानपुर सेंट्रल पर भी उसे बना रही है। प्रयागराज जंक्शन के बाद दूसरा स्लीपिंग पॉड का शुभारंभ कानपुर में होगा।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन पर अभी 72 स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं। इसी का शुभारंभ यहां होना है। हालांकि, महाकुंभ तक यहां कुल 140 स्लीपिंग पॉड तैयार किए जाने हैं। यहां चार कैटेगरी के स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं। इसमें सिंगल पैसेंजर के लिए 48 स्लीपिंग पॉड ऑरेंज कलर के बनाए गए हैं। चार फैमिली स्लीपिंग पॉड येलो कलर के बनाए गए हैं। फैमिली स्लीपिंग पॉड में अटैच टॉयलेट की भी सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन


साथ ही महिलाओं के लिए 10 पिंक कलर के स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं। वहीं, ग्रीन कलर में कपल के लिए 10 स्लीपिंग पॉड बनाए गए हैं। ट्रिपल पी मॉडल के तहत इन स्लीपिंग पॉड का लाभ आम जनता अगले कुछ दिन में ले सकेंगी। स्लीपिंग पॉड में यात्री दो घंटे से 48 घंटे तक की बुकिंग करवा सकेंगे। इसके किराये का निर्धारण जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्लीपिंग पॉड में मिलेगी यह सुविधा

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में बने स्लीपिंग पॉड में रुकने वाले लोगों को एयर कंडीशंड केबिन के अंदर रुकने की सुविधा मिलेगी। वहां फ्री वाईफाई, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। स्लीपिंग पॉड का निर्माण करवाने अमृतेश्वर सिंह और योगेंद्र पांडेय ने बताया कि यहां पर रुकने के साथ ही लोगों को खाने-पीने की सुविधा दिए जाने की भी तैयारी है। सिंगल और डबल पॉड में रुकने वालों के लिए कॉमन वाश रूम होगा। यात्रियों के सामान रखने के लिए लॉकर की भी सुविधा रहेगी।

प्रयागराज जंक्शन पर बनाया जा रहा स्लीपिंग पॉड तकरीबन तैयार हो गया है। अगले कुछ दिन में इसका शुभारंभ हो सकता है। - रागिनी सिंह, पीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed