{"_id":"655f06fe535c410e7c0efbf9","slug":"sleeper-buses-will-run-to-delhi-via-expressway-service-may-start-during-magh-mela-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली के लिए चलेंगी स्लीपर बसें, माघ मेले के दौरान शुरू हो सकती है सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली के लिए चलेंगी स्लीपर बसें, माघ मेले के दौरान शुरू हो सकती है सेवा
Thu, 23 Nov 2023 01:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:32 PM IST
सार
स्लीपर बस सेवा को लेकर परिवहन निगम ने सर्वे कराया था। उसमें 90 फीसदी से ज्यादा यात्रियों ने स्लीपर बस चलाने की मांग की थी। सर्वे में पूछा गया था कि कि स्लीपर बस की उपलब्धता पर क्या यात्री उसमें सफर करेंगे या मौजूदा व्यवस्था का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
स्लीपर बस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से दिल्ली के लिए आने वाले दिनों में स्लीपर बस सेवा शुरू हो सकती है। इसका संचालन एक्सप्रेस वे के रास्ते होगा। रोडवेज इस सेवा का लाभ यात्रियों को अनुबंधित बसों के माध्यम से देगा। प्रयास किया जा रहा है कि नए वर्ष या माघ मेले के दौरान दिल्ली के लिए स्लीपर बस सेवा शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन
स्लीपर बस सेवा को लेकर परिवहन निगम ने सर्वे कराया था। उसमें 90 फीसदी से ज्यादा यात्रियों ने स्लीपर बस चलाने की मांग की थी। सर्वे में पूछा गया था कि कि स्लीपर बस की उपलब्धता पर क्या यात्री उसमें सफर करेंगे या मौजूदा व्यवस्था का इस्तेमाल करेंगे। सर्वे में नजदीकी यात्रा के लिए महज 10 फीसदी लोगों ने ही स्लीपर बस की मांग, जबकि लंबी दूरी के लिए 90 फीसदी से अधिक ने स्लीपर बस चलाने का विकल्प चुना।
विज्ञापन
इस दौरान सर्वाधिक मांग दिल्ली के लिए ही की गई। इस सर्वे की रिपोर्ट परिवहन निगम मुख्यालय को भेजा जा रहा है। वर्तमान में प्रयागराज से चार निजी बस संचालक दिल्ली तक स्लीपर बस चला रहे हैं। सामान्य दिनों में भी इन बसों से यहां दो सौ यात्री सफर करते हैं। अब यूपी रोडवेज स्लीपर बसों को लखनऊ-आगरा एवं आगरा-नोएडा एक्सप्रेस वे में चलाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अनुबंध के आधार पर उक्त रूट पर बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन