फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sketch of innocent abductor released from hospital, disappeared in April

Prayagraj : अस्पताल से मासूम को अगवा करने वाले का स्केच जारी, अप्रैल में हुआ था गायब, पुलिस कर रही है तलाश

Fri, 08 Oct 2021 11:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sketch of innocent abductor released from hospital, disappeared in April
Crime Scene
कॉल्विन अस्पताल से ढाई साल के मासूम को अगवा करने के आरोप का स्केच जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही शाहगंज पुलिस ने बच्चे का भी स्केच तैयार करवाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। घटना इसी साल आठ अप्रैल की है। फूलपुर की रहने वाली महिला अपने ढाई साल के बच्चे के इलाज के लिए कॉल्विन अस्पताल आती जाती रहती थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। इसके बाद महिला अक्सर उसके पास आने जाने लगी। उसने अपना नाम राजू उर्फरामू निवासी बांदा बताया था। आठ अप्रैल की रात वह उसके बच्चे को लेकर भाग निकला। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसकेखिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


हालांकि उसका पता नहीं चला। महिला का कहना था कि उसके पास न तो उसके बच्चे की तस्वीर थी और न ही बच्चे को अगवा करने वाले की। इसी के बाद शुक्रवार को पुलिस ने बच्चे और आरोपी का स्केच जारी किया। शाहगंज पुलिस ने बताया कि स्केच के सहारे आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed