फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six youth will educate voters icon

मतदाताओं को जागरूक करेंगे छह यूथ आईकॉन

Mon, 25 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Six youth will educate voters icon

शहर के छह यूथ आईकॉन पर लोगों को मतदाता बनाने और मतदान के लिए प्रेरित करने की जम्मेदारी होगी। जिला प्रशासन और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से सीनेट हाल में सोमवार को संपन्न राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में इसकी घोषणा के साथ वहां मौजूद छात्र-छात्राओं तथा अन्य लोगों को मजबूत लोकतंत्र की शपथ दिलाई गई। ‘लोकतंत्र का युवा उत्सव’ नाम से आयोजित समारोह में मतदाता जागरूकता अभियान में खास योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

मतदाता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के मकसद से निर्वाचन आयोग की ओर से जिला स्तर पर भी आईकॉन बनाने की पहल की गई है। इलाहाबाद में पार्श्व गायिका के अलावा ओलंपिक तक का सफर तय करने वाले अभिन्न श्याम गुप्त, एशियाड में पदक विजेता जिम्नास्ट आशीष कुमार, अंतरराष्ट्रीय एथलिट चंद्रोदय, बॉस्केटबाल खिलाड़ी वैष्णवी और ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रेया सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। समारोह में इसकी घोषणा के साथ इन्हें सम्मानित भी किया गया। 

विज्ञापन

यूथ आईकॉन की तरफ से तृप्ति शाक्या ने कहा कि सभी पात्र लोगों को मतदाता बनवाने और बूथ तक ले जाने के इस अभियान में वे हमेशा खड़ा रहेंगे। तृप्ति ने गीतों के माध्यम से भी मताधिकार का महत्व बताया। इससे पहले कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हंगलू और मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने हाल में मौजूद विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों को मताधिकार के उपयोग की शपथ दिलाई। मंडलायुक्त ने निर्वाचन आयोग का संदेश भी पढ़ा। डीएम संजय कुमार ने भी मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान की अपील की। समारोह में विश्वविद्यालय के सभी संघटक कालेजों के प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारियों, चिह्नित बीएलओ आदि को सम्मानित किया गया। एनएसएस में शामिल छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले आयोजन सचिव विश्वविद्यालय के एनएसएस की कार्यक्रम समन्वयक डॉ.मंजू सिंह ने अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन ईसीसी के डॉ.राजेश कुमार गर्ग ने किया। आयोजन में प्रशिक्षु आईएएस टीके शिबु, सीडीओ अटल कुमार राय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम नेवास गुप्ता, प्राचार्य डॉ.आनंद शंकर सिंह, डॉ.गोविंद दास, डॉ.शशी टंडन, डॉ.प्रमिला टंडन, डॉ.शिप्रा सान्याल, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर हर्ष कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एनके शुक्ला आदि शामिल रहे।


जिला प्रशासन और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एनएसएस की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मानव श्रृंखला सुभाष चंद्र बोस चौराहा से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक बनाया गया था। इसमें जिला प्रशासन और एनएसएस के अफसरों, छात्र-छात्राओं के अलावा व्यापारी, सामाजिक संगठन समेत शहर के हर वर्ग के लोग शामिल रहे। 


उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर एमपी दुबे ने लोकतांत्रिक परिवेश में महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कही। इस मौके पर डॉ.गिरीश कुमार द्विवेदी, कुलसचिव डीपी त्रिपाठी, डॉ.श्रुति, डॉ.गौरव संकल्प, डॉ.अलका वर्मा आदि मौजूद रहीं। ईश्वर शरण डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर डॉ.धीरेंद्र द्विवेदी की ओर से शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष मताधिकार के उपयोग की शपथ दिलाई गई। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में निदेशक गौरवकृष्ण बंसल ने कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से पीडी टंडन पार्क में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुनील वर्मा, रामप्रकाश, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।


राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सीनेट हाल में आयोजित समारोह में भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बढ़ती अराजकता और गिरती साख का मुद्दा उठा। डीएम संजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय का गौरवमयी इतिहास रहा, लेकिन वर्तमान में इसमें गिरावट आई है। डीएम के बाद कमिश्नर तथा विश्वविद्यालय के पुराछात्र राजन शुक्ला ने भी परिसर की अराजकता पर चिंता जताई। दोनों अफसरों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को आश्वासन दिया कि इसकी पुरानी गरिमा स्थापित करने के लिए वे हर स्तर साथ खडे़ हैं। कुलपति ने कहा कि इस स्थिति के पीछे कुछ लोग ही हैं। 95 फीसदी से अधिक छात्र-छात्रा पढ़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वह विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने लिए सभी को साथ लेकर हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।


इलाहाबाद में चार साल के अंतराल के बाद फिर त्रिवेणी महोत्सव आयोजित होगा। डीएम संजय कुमार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में बताया कि आयोजन फरवरी के आखिर में होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के लोगों में विश्वविद्यालय को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed