{"_id":"5c5471c5bdec224ca349094c","slug":"six-people-died-due-to-car-tire-burst-in-kaushambi-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा, 6 श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा, 6 श्रद्धालुओं की मौत
Fri, 01 Feb 2019 09:50 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव के समीप शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। पूरा परिवार कार से कुंभ स्नान करने प्रयागराज आ रहा था। कार का टायर फटने से वह डिवाइडर पार कर कंटेनर से टकरा गई। मृतकों में एक कथावाचक भी बगताया जा रहा है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सागर जिला स्थित उरई गांव के लोग कार से शुक्रवार रात कुंभ स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे। लगभग साढ़े आठ बजे जब कार कनवार गांव के समीप पहुंची तो उसका टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गई और कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरी कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से लेकर कार सवार सभी श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मृतकाें के परिवार के सदस्यों से दूरभाष पर वार्ता हो गई है। उनके आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सागर के जिलाधिकारी से दूरभाष पर घटना से अवगत कराया। बताते हैं कि मृतकों के पास से मिले मोबाइल से माध्यम से कुंभ में पहले से ही
पहुंचे उनके कुछ रिश्तेदारों से संपर्क हो गया था। वे प्रयागराज से मंझनपुर के लिए रवाना हो गए थे।