{"_id":"60ec74758a222c22994ce420","slug":"six-more-bodies-were-found-in-prayagraj-due-to-the-cutting-of-the-ganges-cremated","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में गंगा की कटान से छह शव और मिले, कराया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में गंगा की कटान से छह शव और मिले, कराया अंतिम संस्कार
Mon, 12 Jul 2021 10:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:27 PM IST
सार
फाफामऊ घाट पर गंगा की कटान होने से दो महीने के बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को यहां गंगा की कटान में छह शव बाहर निकाले आए।
विज्ञापन
prayagraj news : लगातार हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण फाफमऊ घाट पर दफन शव बाहर आ रहे हैं।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाफामऊ घाट पर गंगा की कटान होने से दो महीने के बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को यहां गंगा की कटान में छह शव बाहर निकाले आए। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ सभी शवों की चिता लगाकर अंतिम संस्कार कराया।
फाफामऊ घाट के पास शवों के मिलने का सिलसिला दो महीने से लगातार जारी है। पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश से जब गंगा के जलस्तर बढ़ा तो कटान की वजह से रोजाना शव निकल रहे थे। अब जब गंगा के जलस्तर में कमी आई है तब भी शव मिल रहे हैं।
जलस्तर कम होने से भी कटान जारी है। सोमवार की सुबह नगर निगम के अधिकारियों को एक शव का हाथ नजर आया। पास पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। इसके थोड़ी देर बाद दूसरा, तीसरा शव मिला। दोपहर तक कुल छह शव कटान से निकल आए। अधिकारियों, कर्मचारियों ने सभी शवों के लिए चिता लगवाई। इसके बाद उस पर रामनाम का कफन डालकर अंतिम संस्कार कराया। शवों को जलाने के बाद उसकी शेष अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कराया। नगर निगम के जोनल अधिकारी नीरज सिंह ने कहा कि फाफामऊ घाट पर अब तक कुल दो सौ शव मिल चुके हैं। नगर निगम की ओर से भी सभी का संस्कार करा दिया गया है। ब्यूरो