फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six months ago, a victim of kidnapping and molestation committed suicide by hanging

Prayagraj News : शोहदों से खौफजदा नौवीं की छात्रा फांसी पर लटकी, छह माह पहले किया गया था अगवा

Mon, 10 Oct 2022 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Oct 2022 10:22 PM IST
सार

छात्रा के दादा का कहना है कि अप्रैल में उनकी पौत्री को स्कूल जाते समय अगवा कर छेड़खानी की गई थी। इस संबंध में उन्होंने धूमनगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। दादा का कहना है कि इस घटना के बाद से ही वह बेहद खौफजदा थी।

विज्ञापन
Six months ago, a victim of kidnapping and molestation committed suicide by hanging
फांसी। डेमो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरामुफ्ती में शोहदों से खौफजदा नौवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छह महीने पहले उसे अगवा कर छेड़खानी की गई थी। दादा का आरोप है कि घटना के बाद से ही उसने स्कूल जाना ही नहीं बल्कि घर से निकलना भी छोड़ दिया था। मृतक छात्रा मुंडेरा स्थित स्कूल में पढ़ती थी। रविवार रात खाना खाने के बाद वह सोने चली गई और फांसी पर लटक गई। सुबह चार बजे के करीब परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। उन्होंने उसे फंदे से उतारा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

विज्ञापन



छात्रा के दादा का कहना है कि अप्रैल में उनकी पौत्री को स्कूल जाते समय अगवा कर छेड़खानी की गई थी। इस संबंध में उन्होंने धूमनगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। दादा का कहना है कि इस घटना के बाद से ही वह बेहद खौफजदा थी। बार-बार कहने के बाद भी स्कूल नहीं जा रही थी। घर से बाहर भी नहीं निकलती थी। घटना से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। मामले में पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन



चार आरोपी गए थे जेल, दो जमानत पर
उधर धूमनगंज में दर्ज मामले के संबंध में इंस्पेक्टर राजेश मौर्य का कहना है कि तहरीर के आधार पर दो अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था। छात्रा के बयान व विवेचना के आधार पर दो अन्य अभियुक्तों का नाम प्रकाश में लाकर कुल चार को जेल भेजा गया। इनमें से दो नाबालिग आरोपी जमानत पर हैं जबकि अन्य दो अभी जेल में ही हैं। किसी तरह की धमकी मिलने या अन्य तरह की शिकायत छात्रा या उसके परिजनों की ओर से नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed