Prayagraj : राह चलते ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, फिरोजाबाद से आकर जंक्शन पर बनाया था ठिकाना
शाहगंज पुलिस ने राह चलते ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से जेवरात के अलावा 22 हजार नकद बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी बदमाश फिरोजाबाद के रहने वाले हैं जिन्होंने जंक्शन के पास ठिकाना बनाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहगंज पुलिस ने राह चलते ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से जेवरात के अलावा 22 हजार नकद बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी बदमाश फिरोजाबाद के रहने वाले हैं जिन्होंने जंक्शन के पास ठिकाना बनाया था।
28 जनवरी को रूपा केसरवानी रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा पर बैठकर रिश्तेदार के घर जा रही थीं। रास्ते में ई-रिक्शा में बैठे कुछ लोगों ने उनका लाल रंग का पर्स उड़ा दिया। इसमें दो सोने की अंगूठी, एक चेन, एक लॉकेट था। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी। सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से एक गिरोह के बारे में पता चला जो राह चलते लोगों के बैग, पर्स, सामान उड़ाता था। पुलिस इनकी तलाश में लगी थी और आखिरकार रविवार को यह हत्थे चढ़ गए।
एसीपी कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हाेंने दो महीने पहले एक कार से काले रंग का पर्स चोरी किया था। इसमें दो लाख नकद व 15 लाख का बैंक आफ इंडिया सोनीपत का ड्राफ्ट था। इस मामले में भारती शर्मा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। 28 जनवरी को हुई घटना भी अंजाम देने की बात कबूली। जिनकी निशानदेही पर गहने बरामद किए गए।
यह भी बताया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग जनपदों में घूम-घूम कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे ई-रिक्शा, टैंपो आदि में बैठकर सवारियों के सामान चोरी कर लेते हैं। सुरेंद्र पर 13, दिनेश पर 15, नितिन पर तीन, गौरव पर छह, भोलू उर्फ पवन पर छह मुकदमे दर्ज हैं।
यह हुए गिरफ्तार
दिनेश पुत्र मधूपाल, सुरेंद्र नाई, नितिन अहेरिया तीनों निवासी संतनगर थाना लाईनपार जिला फिरोजाबाद, आकाश गुप्ता निवासी दक्षिण जिला फिरोजाबाद, गौरव पुत्र बाल कुंवर निवासी चन्द्रमारी गेट श्याम नगर गली नंबर एक थाना लाईनपार फिरोजाबाद और भोलू उर्फ पवन निवासी कन्हैया नगर थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद