फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six lodges found on domestic connection, fined

घरेलू कनेक्शन पर चलते मिले छह लॉज,जुर्माना

Fri, 25 Oct 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Six lodges found on domestic connection, fined
Six lodges found on domestic connection, fined
प्रयागराज। बृहस्पतिवार को चलाए गए अभियान में बघाड़ा इलाके में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। घरेलू कनेक्शन की आड़ में छह लॉज का संचालन पकड़ा गया। इन लॉजों के माध्यम से प्रतिमाह लाखों रुपये की बिजली चोरी की जा रही थी। इन लॉज संचालकों पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उधर, बकाये में रामबाग डिवीजन में 175 कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

बकायेदारों से वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान रामबाग डिवीजन में दिन भर सघन चेकिंग की गई। एक्सईएन आरके वर्मा ने बताया कि इस दौरान मीटर भी बदले गए और कनेक्शनों पर लोड भी बढ़ाया गया। इसी तरह टैगोर टाउन डिवीजन के बघाड़ा इलाके में अभियान के दौरान छह लॉज घरेलू कनेक्शन पर चलते पाए गए। एसडीओ विजय तिवारी ने बताया कि ये सभी लॉज में 40-40 कमरों के हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को किराये पर दिए गए हैं। इन लॉज संचालकों पर जुर्माना लगाया गया है। इस क्षेत्र में 27 कनेक्शन भी काटे गए और बिजली चोरी पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed