फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six lane bridge, Rae Bareli-Prayagraj 4-lane road should be made operational by November 15.

Prayagraj : 15 नवंबर तक सुचारु करें सिक्स लेन ब्रिज, रायबरेली-प्रयागराज 4-लेन मार्ग

Mon, 30 Sep 2024 02:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 02:06 PM IST
सार

महाकुंभ से पहले गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल निर्माण से निर्माणदायी संस्था एनएचएआई ने पहले ही हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में अब अल्टरनेट स्टील ब्रिज बनाकर महाकुंभ से पहले इसे सुचारु करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Six lane bridge, Rae Bareli-Prayagraj 4-lane road should be made operational by November 15.
श्रृंगवेरपुर में महाकुंभ के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते मेलाधिकारी विजय किरन आनंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद एवं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने रविवार को विभागीय अधिकारियों संग महाकुंभ के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने गंगा नदी पर बन रहे छह लेन ब्रिज की जानकारी ली। साथ ही अल्टरनेट स्टील ब्रिज के माध्यम से इसे सुचारु करने के निर्देश दिए। इसके अलावा रायबरेली-प्रयागराज फोर लेन के तीन चरणों का कार्य भी 15 नवंबर तक करने के निर्देश दिए, ताकि महाकुंभ में इसका लाभ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मिल सके। वहीं चाैथे चरण का कार्य महाकुंभ के बाद कराया जाएगा।

विज्ञापन


महाकुंभ से पहले गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल निर्माण से निर्माणदायी संस्था एनएचएआई ने पहले ही हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में अब अल्टरनेट स्टील ब्रिज बनाकर महाकुंभ से पहले इसे सुचारु करने की तैयारी चल रही है। इससे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और लखनऊ, प्रतापगढ़ और अयोध्या से आने वाले वाहनों को जाम से भी नहीं जूझना पड़ेगा। रविवार को निरीक्षण के दाैरान मेलाधिकारी और जिलाधिकारी ने हर हाल में वैकल्पिक व्यवस्था कर इसे 15 नवंबर तक संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि महाकुंभ में इसका लाभ मिल सके।

विज्ञापन

दूसरी ओर अधिकारियों ने प्रयागराज-रायबरेली फोर लेन मार्ग का निरीक्षण कर 15 नवंबर तक तीन चरणों का काम पूरा करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि पहले तीन चरणों का कार्य 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसका लाभ महाकुंभ के लाखों श्रद्धालुओं को मिल सकेगा। चाैथे चरण का कार्य महाकुंभ मेले के बाद किया जा सकेगा।

विदित हो कि 1470 करोड़ की इस परियोजना के तहत करीब 120 किलोमीटर मार्ग को टू-लेन से फोर लेन किया जा रहा है। चार अलग-अलग खंडों में बांटकर उक्त मार्ग पर का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा कुंभ मेला अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने श्रृंगवेरपुर धाम में चल रहे निषाद राज पार्क व पर्यटन स्थल के निर्माण कार्य की भी प्रगति जानी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed