फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Since 2019, Atiq was plotting to kill Umesh, revealed after Zaid's FIR went viral

प्रयागराज : माफिया अतीक 2019 से ही उमेश को मरवाने की रच रहा था साजिश, जैद की एफआईआर वायरल होने पर हुआ खुलासा

Thu, 16 Mar 2023 10:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 10:45 PM IST
सार

कभी अतीक के बेहद खास रहे आबिद प्रधान का दामाद जैद, अतीक अहमद की सरपरस्ती में कुछ ही सालों में करोड़ों में खेलने लगा था। धूमनगंज, मरियाडीह, असरौली, एयरपोर्ट के आस पास के इलाकों के साथ बम्हरौली में जितनी जमीनों की खरीद फरोख्त होती, जैद हर जगह हस्तक्षेप करता। प्लाॅटिंग के साथ साथ वह गुंडा टैक्स भी वसूलने लगा था।

विज्ञापन
Since 2019, Atiq was plotting to kill Umesh, revealed after Zaid's FIR went viral
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद और उमेश पाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद ने देवरिया जेल में कभी अपने ही गुर्गे रहे जैद की पिटाई के बाद धमकी दी थी कि जिस दिन उमेश पाल को मरवाऊंगा, 15 दिन नेशनल टीवी पर यही चलेगा। उमेश की मुखबिरी तुम ही करोगे। नहीं किया तो उसी के साथ तुमको भी मरवा देंगे। जैद ने देवरिया जेल में पिटाई के कुछ दिन बाद जब अतीक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो उसने उमेश पाल का भी जिक्र किया था। एफआईआर का वह हिस्सा अब वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि अतीक 2019 से उमेश की हत्या की साजिश रच रहा था।

विज्ञापन


कभी अतीक के बेहद खास रहे आबिद प्रधान का दामाद जैद, अतीक अहमद की सरपरस्ती में कुछ ही सालों में करोड़ों में खेलने लगा था। धूमनगंज, मरियाडीह, असरौली, एयरपोर्ट के आस पास के इलाकों के साथ बम्हरौली में जितनी जमीनों की खरीद फरोख्त होती, जैद हर जगह हस्तक्षेप करता। प्लाॅटिंग के साथ साथ वह गुंडा टैक्स भी वसूलने लगा था। बम्हरौली एक जमीन को लेकर जैद और अतीक के किसी करीबी के बीच ठन गई।

विज्ञापन

अतीक ने अपने लोगों से जैद को कहलवाया कि वह विश्नापुर वाली जमीन पर अपना दावा छोड़ दे लेकिन, जैद नहीं माना। 22 नवंबर 2018 को जैद, अपने चचेरे भाई उवैश अहमद और दोस्त अभिषेक पांडेय के साथ कार से कहीं जा रहा था। धूमनगंज क्षेत्र से कार से तीनों को उतारकर दूसरी गाड़ी में बिठा दिया गया। तीनों का अपहरण कर देवरिया जेल ले जाया गया। वहां अतीक और उसके गुर्गों ने जैद को पीटकर अधमरा कर दिया।

उवैश और अभिषे को भी जमकर पीटा गया था। यहीं पर अतीक ने जैद को धमकी दी कि जमीन छोड़ दो, जिसको मैं कहूं रजिस्ट्री कर देना। यही भी कहा कि उमेश पाल को जिस दिन मरवाऊंगा, 15 दिन नेशनल टीवी पर चलेगा। उमेश की मुखबिरी भी तुम ही करोगे। नहीं किया तो उसी के साथ तुम्हें भी जान से मरवा दूंगा। इसके बाद तीनों चुपचाप प्रयागराज चले आए। किसी से कुछ नहीं बताया। अतीक ने इसके बाद लखनऊ के व्यवसायी मोहित जायसवाल का अपहरण कर देवरिया जेल में पीटा।

विज्ञापन

मोहित ने रिपोर्ट लिखाई तो पूरे प्रदेश में तहलका मच गया। इसके बाद हिम्मत कर जैद ने भी अतीक के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी। अतीक के साढ़ू इमरान, सद्दाम, अली अहमद, मो.अहमद, हमदान, फैसल, तालिब, उसैद, खालिद जफर, अरशद, राशिद उर्फ नीलू, विजय राय, साबिर, अतीक और फरहान के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी।

अपहरण के 47 दिन बाद दर्ज कराई थी रिपोर्ट

देवरिया जेल में पिटाई से जैद, उवैश और अभिषेक इतना डर गए थे कि उन्होंने किसी से चर्चा ही नहीं की। यहां पर एक अस्पताल में तीनों का ही काफी दिनों तक उपचार चला था। अस्पताल से जैद की फोटो भी लीक हुई लेकिन उसकी अतीक के खिलाफ एफआईआर की हिम्मत नहीं हुई। जब मोहित जायसवाल को भी इसी तरह अपहरण करके मारा गया और उसने एफआईआर करा दी। सरकार की सक्रिय हो गई। तब जैद ने हिम्मत दिखाते हुए तहरीर दी। घटना 22 नवंबर 2018 की थी। एफआईआर आठ जनवरी 2019 को लिखाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed