फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Silence in Shivgarh Soraon In second day after death of six people

प्रयागराज : एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से दूसरे दिन भी गांव में पसरा रहा सन्नाटा

Fri, 28 Oct 2022 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 08:44 PM IST
सार

हादसे में कृष्णा देवी, रेखा देवी, रेखा, न्यासा, ओजस और कविता की मौत हो गई थी। जबकि घायल उमेश, प्रिया, ऋषभ व चालक इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका एसआरएन अस्पताल में इजाल चल रहा है।

विज्ञापन
Silence in Shivgarh Soraon In second day after death of six people
Prayagraj News : गमगीन संजय अग्रहरि और मां की मौत से अनजान मासूम और बेटा शेष। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के सराय लाल खातूर्न उर्फ शिवगढ़ के रहने वाले संजय अग्रहरि के परिवार के छह लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद दूसरे दिन भी गांव में मातम छाया रहा। गांव की सड़कों व गलियों में भी सन्नाटा पसरा रहा। बृहस्पतिवार की सुबह संजय कुमार अग्रहरि के परिजन ओजस का मुंडन करने विंध्याचल जा रेहे थे। हंडिया के निकट टवेरा कार हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन



हादसे में कृष्णा देवी, रेखा देवी, रेखा, न्यासा, ओजस और कविता की मौत हो गई थी। जबकि घायल उमेश, प्रिया, ऋषभ व चालक इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका एसआरएन अस्पताल में इजाल चल रहा है। मृतकोेेें के परिजन सहित पूरे गांव में दूसरे दिन मातम छाया रहा। गांव के लोग मृतकों के परिजनों के साथ अस्पताल में घायलों की देखरेख में जुटे रहे। ग्रामीणों को गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। गांव के जिस गालियों व मोहल्लों में तीन दिन पहले चहल पहल रहती थी, वहां शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन

Silence in Shivgarh Soraon In second day after death of six people
Prayagraj News : मां-बाप खो चुकी लड़की को गले लगाकर ढांढस बंधाती एसडीएम सोरांव डॉ. कंचन। - फोटो : अमर उजाला।

अनाथ बच्चों को गले लगाकर भावुक हो गईं एसडीएम

हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद शुक्रवार शाम अपर जिलाधिकारी नजूल प्रदीप कुमार यादव व सोरांव उपजिलाधिकारी डॉ. कंचन ने परिवार के मुखिया संजय कुमार अग्रहरि से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। अधिकारियों ने कृषक मृतक दुर्घटना योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। जिसके पश्चात उपजिलाधिकारी डॉ. कंचन ने दुर्घटना के बाद अनाथ हो चुकी गुड़िया, शायली, काजल व बेटे शेष को गले से लिपटा लिया और खुद भावुक हो गईं। 


ढांढस बंधाने के लिए लोगों का दिन भर लगा रहा तांता
सोरांव। इलाके सराय लाल खर्तून उर्फ शिवगढ़ गांव निवासी संजय कुमार अग्रहरि के घर ढांढस बंधाने के लिए लोग पहुंचते रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अश्वनी दुबे, नवनिर्वाचित बहरिया ब्लॉक प्रमुख शंशाक मिश्रा, प्रसपा नेता इं. सुनील कुशवाहा समेत कई लोगों का आगमन होता रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed