प्रयागराज : एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से दूसरे दिन भी गांव में पसरा रहा सन्नाटा
हादसे में कृष्णा देवी, रेखा देवी, रेखा, न्यासा, ओजस और कविता की मौत हो गई थी। जबकि घायल उमेश, प्रिया, ऋषभ व चालक इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका एसआरएन अस्पताल में इजाल चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के सराय लाल खातूर्न उर्फ शिवगढ़ के रहने वाले संजय अग्रहरि के परिवार के छह लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद दूसरे दिन भी गांव में मातम छाया रहा। गांव की सड़कों व गलियों में भी सन्नाटा पसरा रहा। बृहस्पतिवार की सुबह संजय कुमार अग्रहरि के परिजन ओजस का मुंडन करने विंध्याचल जा रेहे थे। हंडिया के निकट टवेरा कार हादसे का शिकार हो गई।
हादसे में कृष्णा देवी, रेखा देवी, रेखा, न्यासा, ओजस और कविता की मौत हो गई थी। जबकि घायल उमेश, प्रिया, ऋषभ व चालक इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका एसआरएन अस्पताल में इजाल चल रहा है। मृतकोेेें के परिजन सहित पूरे गांव में दूसरे दिन मातम छाया रहा। गांव के लोग मृतकों के परिजनों के साथ अस्पताल में घायलों की देखरेख में जुटे रहे। ग्रामीणों को गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। गांव के जिस गालियों व मोहल्लों में तीन दिन पहले चहल पहल रहती थी, वहां शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा।
अनाथ बच्चों को गले लगाकर भावुक हो गईं एसडीएम
हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद शुक्रवार शाम अपर जिलाधिकारी नजूल प्रदीप कुमार यादव व सोरांव उपजिलाधिकारी डॉ. कंचन ने परिवार के मुखिया संजय कुमार अग्रहरि से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। अधिकारियों ने कृषक मृतक दुर्घटना योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। जिसके पश्चात उपजिलाधिकारी डॉ. कंचन ने दुर्घटना के बाद अनाथ हो चुकी गुड़िया, शायली, काजल व बेटे शेष को गले से लिपटा लिया और खुद भावुक हो गईं।
ढांढस बंधाने के लिए लोगों का दिन भर लगा रहा तांता
सोरांव। इलाके सराय लाल खर्तून उर्फ शिवगढ़ गांव निवासी संजय कुमार अग्रहरि के घर ढांढस बंधाने के लिए लोग पहुंचते रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अश्वनी दुबे, नवनिर्वाचित बहरिया ब्लॉक प्रमुख शंशाक मिश्रा, प्रसपा नेता इं. सुनील कुशवाहा समेत कई लोगों का आगमन होता रहा।