{"_id":"636fefacc53dc30bdd426668","slug":"siddharthnath-singh-said-registration-office-will-not-be-allowed-to-shift-from-prayagraj-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनाथ सिंह बोले : प्रयागराज से लखनऊ नहीं शिफ्ट होने दिया जाएगा निबंधन कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनाथ सिंह बोले : प्रयागराज से लखनऊ नहीं शिफ्ट होने दिया जाएगा निबंधन कार्यालय
Sun, 13 Nov 2022 12:40 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Nov 2022 12:40 AM IST
सार
पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि वह इस बारे में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात करेंगे। यह बातें उन्होंने कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन से आए कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहीं।
विज्ञापन
siddharthnath singh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को आश्वस्त किया कि प्रयागराज स्थित कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन को लखनऊ शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। इस बारे में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात करेंगे। यह बातें उन्होंने कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन से आए कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहीं।
विज्ञापन
दरअसल प्रतिनिधिमंडल ने सिद्धार्थ नाथ को निबंधन कार्यालय लखनऊ शिफ्ट न होने देने के बारे में एक ज्ञापन दिया था। इसके बाद उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री से महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय को लखनऊ न शिफ्ट करने की बात करूंगा।
विज्ञापन
प्रतिनिधि मंडल में शामिल रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रयागराज में कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश, स्टांप अनुभाग, राजस्व परिषद के प्रथम तल पर वर्ष 1885 से संचालित है । भवन पूर्णतया नि:शुल्क है। वहां किसी प्रकार का कोई कर नहीं लगता है। वहीं लखनऊ स्थित जो स्थान महाप्रबंधक, यूपीआरएनएसएस मुख्यालय के लिए लिया गया है, वह किराए के भवन में है। प्रतिनिधि मंडल में अतुल कुमार द्विवेदी, शशि भूषण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन