फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Siddharthaath said, "Ch. Jitendra Nath Ram, I Laxman

सिद्धार्थनाथ ने कहा, चौ.जितेंद्रनाथ राम, मैं लक्ष्मण

Sat, 15 Dec 2018 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Siddharthaath said, "Ch. Jitendra Nath Ram, I Laxman
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह शुक्रवार को नई भूमिका में दिखे। दल से दूर और प्रशासनिक  दायित्वों से इतर वह पारिवारिक सदस्यों के साथ बैठे और कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह के लिए खुलकर समर्थन मांगा। बेबाकी से कहा, वह मेरे बड़े भाई हैं सो जहां राम, वहीं लक्ष्मण।
विज्ञापन


बोले, मुंशी कालीप्रसाद का विजन महत्वपूर्ण था, चौधरी परिवार ने उसी के अनुरूप कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के लिए जाने कितने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मुझे उम्मीद है कि फिर कमान संभालने के बाद स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम होंगे। फिर भूमिका बदलते हुए कहा, मैं प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य मंत्री भी हूं। इन्होंने अस्पताल और फार्मेसी कॉलेज खोलने की बात कही है। समाज के कल्याण के लिए जो कोई भी अस्पताल बनवाएगा, हमारी सरकार उसे हर संभव सहयोग करेगी।
विज्ञापन

ट्रस्ट अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने कहा, कमान संभाली तो ट्रस्ट के खाते में सिर्फ आठ लाख रुपये थे जबकि 22 लाख की देनदारी थी। कोशिश करके इसे अब सात करोड़ रुपये तक पहुंचाया गया है। बक्शी का तालाब, लखनऊ की बंजर जमीन को ‘जिंदल नेचुरोपैथी’ को दो लाख वार्षिक लीज और शुद्ध आय पर सात प्रतिशत की शर्त पर दिया है। बीटीसी कॉलेज सहित सीएमपी डिग्री कॉलेज में 23 नए कोर्स शुरू कराए गए। बिरादरी के लोगों को पचास फीसदी छूट के साथ केपी कम्युनिटी हाल देने सहित एंबुलेंस सेवा भी आरंभ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने आरोप लगाया कि वर्ष 2009 के बाद बने तत्कालीन ट्रस्ट अध्यक्ष ने सोरांव की जमीन सिर्फ 25 हजार रुपये में एक भूमाफिया को दे दी। इसी तरह लीज के नाम पर भी कौड़ियों में जमीन दी गई। जिम्मेदारी मिली तो फायर ब्रिगेड चौराहे के पास अस्पताल के अतिरिक्त फार्मेसी कॉलेज की स्थापना होगी। दावा किया कि ‘कायस्थ भवन’ के नाम से बहुउद्देशीय धर्मशाला और उच्च स्तरीय संस्थान बनेगा। केपी कम्युनिटी में बातचीत के दौरान महामंत्री एसडी कौटिल्य, प्रवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव सहित अनेक न्यासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed