{"_id":"60f6e41a8ebc3e6d867900d1","slug":"si-cpo-paper-2-exam-on-26th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई सीपीओ पेपर-2 की परीक्षा 26 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई सीपीओ पेपर-2 की परीक्षा 26 जुलाई को
Tue, 20 Jul 2021 08:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:26 PM IST
सार
- एसएससी मध्य क्षेत्र में आठ केंद्रों पर 1137 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे
विज्ञापन
exam demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से केंद्रीय पुलिस संगठन में सब इंस्पेक्टर (एसआई सीपीओ) 2019 पेपर-2 की परीक्षा 26 जुलाई को होगी। कोरोना की दूसरी लहर और लॉकडाउन के बाद एसएससी की ओर से पहली परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। एसआईसीपीओ-2019 पेपर-2 की परीक्षा में कुल 5446 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि मध्य क्षेत्र ( उत्तर प्रदेश, बिहार) के 1137 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रयागराज में छह केंद्रों पर 667 परीक्षार्थी और पटना में दो केंद्रों पर 470 अभ्यर्थी पेपर-2 की परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। परीक्षा का समय प्रात: नौ से 11 बजे के बीच रखा गया है। परीक्षार्थियों का स्टेट्स एसएससी की वेबसाइट ssc-cr.org पर उपलब्ध है। प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन