फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shuats: Charge sheet on two in illegal appointment case, allegations found correct in deliberation

शुआट्स :अवैध नियुक्ति मामले में दो पर चार्जशीट, विवेचना में सही मिले आरोप, कुलपति समेत आठ की तलाश जारी

Mon, 01 May 2023 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 May 2023 11:56 PM IST
सार

नैनी स्थित सैम हिगिन्नबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (शुआट्स) में अवैध नियुक्ति के आरोप विवेचना में सही मिले हैं। इसके तहत सोमवार को प्रति कुलपति डॉ. सर्वजीत हर्बट व सहायक वित्त नियंत्रक अशोक संदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई।

विज्ञापन
Shuats: Charge sheet on two in illegal appointment case, allegations found correct in deliberation
Prayagraj News : आरबी लाल, कुलपति शुआटस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी स्थित सैम हिगिन्नबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (शुआट्स) में अवैध नियुक्ति के आरोप विवेचना में सही मिले हैं। इसके तहत सोमवार को प्रति कुलपति डॉ. सर्वजीत हर्बट व सहायक वित्त नियंत्रक अशोक संदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई। जबकि वीसी समेत आठ आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

प्रति कुलपति व सहायक वित्त नियंत्रक दोनों एफआईआर दर्ज होने के बाद ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। मामले की विवेचना एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विवेचना के दौरान पाया गया कि नियुक्ति में गड़बड़ी के जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह विवेचना के दौरान सही मिले हैं। यह पाया गया है कि नियुक्तियों में नियमों का पालन नहीं किया गया और मानकों को ताक पर रखकर चयन किया गया।

विज्ञापन

फरवरी में दर्ज हुआ था केस

फरवरी में एसटीएफ प्रयागराज की ओर से नैनी थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि 1984 से 2017 तक कुल 69 पदों पर असिस्टेंट प्राेफेसर, प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर मानक के विपरीत नियुक्तियां की गईं। इसमें तमाम मानकों को ताक पर रखकर चहेतों की नियुक्ति कर ली गई।

इनकी तलाश जारी

डॉ. राजेन्द्र बिहारी लाल 2- डॉ. जेए ओलिवर 3. डॉ. अजय कुमार लॉरेंस 4. डॉ. सुनील बी लाल 5. डॉ. बिनोद बिहारी लाल 6.डॉ. स्टीफेन दास 7. डॉ. मोहम्मद इम्तियाज 8. रंजन ए जाॅन व अन्य

दूसरे मामले में भी बनवाया रिमांड

उधर प्रति कुलपति व सहायक वित्त नियंत्रक दोनों का नैनी थाने में दर्ज दूसरे मुकदमे में भी रिमांड बनवाया गया है। यह मुकदमा शासन की ओर से अनुदान के रूप में दिए गए 5.56 करोड़ रुपये के भुगतान में अनियमितता के आरोप से संबंधित है। विवेचक नैनी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि डॉ. सर्वजीत हर्बट व अशोक संदीप सिंह का रिमांड बनवा लिया गया है। शेष अभियुक्त आरबी लाल, जेए ओलिवर, अजय कुमार लॉरेंस, सुनील बी लाल, बिनोद बिहारी लाल, स्टीफेन दास, मोहम्मद इम्तियाज रंजन ए जाॅन वांछित हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed