फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shot the groom brother before the procession, condition critical

Prayagraj : बारात से पहले पट्टीदार ने दूल्हे के भाई को गोली मारी, हालत गंभीर 

Sat, 11 Jun 2022 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 10:15 PM IST
सार

पिपरवा का पुरा गांव के रहने वाले राजेंद्र पटेल के बेटे अजय पटेल की शनिवार को शादी थी। बारात चाका के डभांव गांव में जानी थी। शाम को बारात की तैयारियां हो रहीं थीं। तमाम नातेदार रिश्तेदार पहुंच गए थे। उसी समय पड़ोस में रहने वाले इंद्रपाल ने पिलर लगाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
shot the groom brother before the procession, condition critical
Prayagraj News : गोली लगने से घायल युवक का चल रहा उपचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यमुनापार के घूरपुर थाना क्षेत्र के पिपरवा का पुरवा गांव में बारात जाने से पहले पट्टीदार ने दूल्हे के चचेरे भाई अभिमन्यु को गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों परिवारों में अर्से से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को बारात जाने से ठीक पहले फिर विवाद हो गया। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन



पिपरवा का पुरा गांव के रहने वाले राजेंद्र पटेल के बेटे अजय पटेल की शनिवार को शादी थी। बारात चाका के डभांव गांव में जानी थी। शाम को बारात की तैयारियां हो रहीं थीं। तमाम नातेदार रिश्तेदार पहुंच गए थे। उसी समय पड़ोस में रहने वाले इंद्रपाल ने पिलर लगाना शुरू कर दिया। यह देखकर विवाद हो गया। राजेंद्र के भाई का बेटा अभिमन्यु उर्फ बुल्ले (25) अन्य लोगों के साथ इंद्रपाल के पास पहुंचा और पिलर हटाने को कहा।
विज्ञापन



उसका कहना था आज अजय की बारात है। यह मामला बाद में सुलझा लिया जाएगा लेकिन इंद्रपाल और उसके परिवार वाले सुनने को तैयार नहीं थे। विवाद बढ़ा तो मारपीट होने लगी। इस बीच इंद्रपाल के पक्ष के लोगों ने तमंचा निकाल लिया और अभिमन्यु पर गोली चला दी। गोली उसके सिर में लगी और वह चीखकर गिर पड़ा। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। बारात में भी अफरातफरी मच गई। बारात को रोक दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घर वाले अभिमन्यु को लेकर अस्पताल भागे। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी आईपीएस चिराग जैन फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। गांव में जबर्दस्त तनाव हो गया था। फोर्स मौके पर तैनात थी। समाचार लिखे जाने तक बारात रुकी हुई थी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सुभाष, मंगला, जय सिंह और अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

दोपहर में भी हुआ था विवाद, थाने में घंटे भर चली थी पंचायत 
राजेंद्र और इंद्रपाल के परिवारों में अर्से से रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने थाने में पहले ही तहरीर दे रखी थी। शनिवार की दोपहर राजेंद्र के घर वाले तार लगा रहे थे। उस समय इंद्रपाल के घर वालों ने विरोध किया। नौबत झगड़े की आई तो किसी ने कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। एक घंटे तक पंचायत चली। निर्णय लिया गया कि आज बारात है। विवाद का हल एक दो दिन बात निकाला जाएगा लेकिन शाम को फिर बवाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed