फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shooting a young man in a minor dispute

मामूली विवाद में बवाल, फायरिंग, युवक को लगी गोली

Sat, 22 Feb 2020 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:06 AM IST
shooting a young man in a minor dispute
बाघराय के लक्ष्मणेश्वरनाथ धाम पर हुए विवाद के दौरान गोली लगने से घायल संतोष। - फोटो : PRATAPGARH
बाघराय इलाके में शुक्रवार को मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद भारी बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के दौरान बीचबचाव करने आए युवक के पैर में गोली लग गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने असलहाधारियों से रायफल छीन ली और उन्हें पीटकर मरणासन्न कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गोली से घायल युवक को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। भीड़ के बीच एक रायफल भी गायब हो गई।
बाघराय थाना क्षेत्र के लक्ष्मणेश्वरनाथधाम पर शुक्रवार को महाशिवरात्रि का मेला लगा था। अपराह्न करीब तीन बजे दुबेपुर गांव के बुजुर्ग सरजू प्रसाद दुबे मेला देखने गए थे। इस दौरान बाइक छू को लेकर धरमपुर के ऋषभ पांडेय व अनुज पांडेय से उनकी कहासुनी होने लगी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर वृद्ध सरयू प्रसाद की पिटाई कर दी।

इसकी सूचना वृद्ध ने अपने पुत्र पवन और पंकज दुबे को दी। पिता की पिटाई की बात सुनते ही दोनों घर से असलहे लेकर लक्ष्मणेश्वरनाथधाम पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट के साथ हवाई फायरिंग होने लगी। मामला बढ़ते देख ऋषभ और अनुज वहां से बाइक से भाग निकले। इस पर पंकज व पवन ने उनका पीछा कर लिया।
विज्ञापन

करीब 4 किलोमीटर दूर बेधन गोपालपुर में पहुंचकर उन्हें रोक लिया और फिर से पिटाई करते हुए हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस पर गांव के लोगों ने बीचबचाव करने का प्रयास किया। बीचबचाव के दौरान बेधन गोपालपुर निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र रामखेलावन यादव के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल होकर गिर गया।
यह देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और रायफल छीनकर पंकज और पवन की पिटाई करनी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने दोनों को ही इतना पीटा कि वह मरणासन्न हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने संतोष यादव को प्रयागराज रेफर कर दिया।

पवन और पंकज को पुलिस सीएचसी बाघराय ले गई। हालत में सुधार न होने पर उन्हें भी प्रयागराज रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ सदर रुचि गुप्ता सहित कई थानेां की फोर्स पहुंच गई। भीड़ के बीच फायरिंग करने वालों की रायफल भी गायब हो गई। देर शाम तक पुलिस जांच में जुटी रही।

बाघराय के लक्ष्मणेश्वरनाथ धाम पर गोली चलने के बाद लगी भीड़।

बाघराय के लक्ष्मणेश्वरनाथ धाम पर गोली चलने के बाद लगी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed