फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shock to farmers in lockdown subsidy on seeds reduced

लाकडाउन में किसानों को झटका, बीज पर सब्सिडी घटाई

Thu, 28 May 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
shock to farmers in lockdown subsidy on seeds reduced
बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि तथा लॉकडाउन की मार झेल रहे किसानों को सरकार ने एक और झटका दिया है। प्रदेश सरकार ने हाइब्रिड धान के बीज पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म कर दी है। सिर्फ केंद्र की सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन

हाइब्रिड धान के अलग-अलग प्रजातियों के बीज की कीमत 25 हजार 700 रुपये से 30 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक निर्धारित की गई है। ब्लाक स्तर पर लगी दुकानों पर इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है। पिछले वर्ष तक इन पर 50 फीसदी सब्सिडी मिली थी। इसमें प्रति क्ंिवटल 10 हजार रुपये के हिसाब से केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। शेष राशि प्रदेश सरकार देती रही लेकिन इस वर्ष से इसमें कटौती की गई है। उप निदेशक कृषि का कहना है कि किसानों को सिर्फ केंद्र सरकार की छूट का लाभ मिलेगा। यह राशि किसानों के सीधे खाते में जाएगी। फिलहाल किसानों को बीज की पूरी राशि देनी होगी।
विज्ञापन

नहीं हो पा रही हाइब्रिड धान की खरीदारी
हाइब्रिड धान की उपज में चावल मानक के अनुरूप नहीं मिल पाता। मानक के अनुसार एक क्विंटल धान में न्यूनतम 67 किग्रा चावल मिलना चाहिए लेकिन हाइब्रिड धान में 55 से 60 किग्रा ही मिल पाता है। इसकी वजह से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो पाती और सरकार को छूट देनी पड़ती है। इसकी भरपाई सरकार को करनी पड़ती है। अफसरों का कहना है कि हाइब्रिड धान के बीज पर से सब्सिडी वापस लिए जाने के पीछे यह मुख्य वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed