फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shikshak bharti news

टीईटी फेल वालों को भी शिक्षक भर्ती परीक्षा करा दिया पास

Tue, 11 Aug 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
shikshak bharti news
shikshak bharti news
नकल माफिया गिरोह का खेल, एसटीएफ की जांच में सामने आई बात
विज्ञापन

बेसिक जानकारी न रखने वालों ने भी परीक्षा में हासिल किए पासिंग नंबर
प्रयागराज। 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैस-वैसे चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। पता चला है कि नकल माफिया गिरोह ने ऐसे अभ्यर्थियों को भी परीक्षा पास करा दी, जो टीईटी तक में उत्तीर्ण नहीं हो सके। गिरोह के कब्जे से मिली डायरी में लिखे नाम वाले अभ्यर्थियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है।
शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए नकल मफिया गिरोह सरगना केएल पटेल समेत अन्य के कब्जे से डायरी बरामद हुई थी। इसमें कई अभ्यर्थियों के नाम थे जो न सिर्फ शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास हुए थे बल्कि उन्होंने अच्छे खासे नंबर भी हासिल किए थे। विवेचना के दौरान एसटीएफ ने इन अभ्यर्थियों की जांच पड़ताल शुरू की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि इनमें ऐसे भी अभ्यर्थी शामिल थे, जिन्होंने शिक्षक भर्ती परीक्षा में तो पासिंग नंबर आसानी से हासिल कर लिए लेकिन वह टीईटी तक पास नहीं कर पाए।
विज्ञापन

यह अभ्यर्थी नकल माफिया गिरोह के संपर्क में थे और गिरोह की मदद से ही उन्होंने परीक्षा पास की। हालांकि बेसिक जानकारी न होने के कारण वह टीईटी उत्तीर्ण नहीं कर सके। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि डायरी में एक महिला अभ्यर्थी का भी नाम था जो परीक्षा में उत्तीर्ण थी। लेकिन जब उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह टीईटी में पास नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अभ्यर्थी भेजे जा चुके हैं जेल
शिक्षक भर्ती परीक्षा मामले में अब तक कुल 14 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इनमें से तीन अभ्यर्थी भी हैं। दो अभ्यर्थी धर्मेंद्र पटेल व विनोद कुमार को सोरांव पुलिस ने जेल भेजा था जबकि बलवंत कुमार नाम के एक अभ्यर्थी को हाल ही में एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सूत्रों की मानें तो गिरोह के संपर्क में रहने वाले कई अन्य अभ्यर्थी भी एसटीएफ के रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed