{"_id":"5ee785178ebc3e433e4cb4ab","slug":"shikshak-bharti-instructors-asked-for-weightage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापक भर्ती: शिक्षा मित्रों की तरह सूबे के अनुदेशकों ने भी मांगा वेटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापक भर्ती: शिक्षा मित्रों की तरह सूबे के अनुदेशकों ने भी मांगा वेटेज
Mon, 15 Jun 2020 07:56 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 15 Jun 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court
69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ा रहे अनुदेशकों ने भी 2.5 अंक प्रति वर्ष के हिसाब से भारांक (वेटेज नंबर) देने की मांग की है। इसे लेकर दर्जनों अनुदेशकों की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार और अन्य पक्षकारों से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
याचिका की सुनवाई सात जुलाई को होगी। अनूप कुमार और 20 अन्य की याचिकाओं पर न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने सुनवाई की। याची के अधिवक्ता उदय नारायण खरे का कहना है कि याचीगण अनुदेशक के तौर पर पिछले सात वर्षों से प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने टीईटी और सुपर टीईटी की परीक्षाएं पास की हैं।
विज्ञापन
पढ़ाने के अलावा अनुदेशकों से अन्य सरकारी कार्य जैसे चुनाव ड्यूटी, बीएलओ, मतगणना और परीक्षा ड्यूटी आदि ली जाती है। लेकिन उनका मानदेय काफी कम है, जबकि वह स्कूल में पूरे समय काम करते हैं। सरकार ने सुपर टीईटी पास शिक्षा मित्रों को 2.5 अंक का भारांक देने का निर्णय लिया है। अनुदेशकों को अलग नजरिए से देखना भेदभावपूर्ण है और उनके सांविधानिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन