फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shardiya navratri 2020: Sharadiya Navratri will be nine days, Navami - Dussehra same day

Shardiya Navratri 2020 : नौ दिन का होगा शारदीय नवरात्र, नवमी- दशहरा एक ही दिन

Mon, 12 Oct 2020 10:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Oct 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
shardiya navratri 2020: Sharadiya Navratri will be nine days, Navami - Dussehra same day
नवरात्रि 2020 - फोटो : navratri 2020

भगवान विष्णु की आराधना वाले अधिक मास के अनुष्ठानों की पूर्णाहुति 16 अक्तूबर को होगी। इसके बाद 17 अक्तूबर से आदि शक्ति स्वरूपा की आराधना का नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र आरंभ होगा। इस नवरात्र में तिथि क्षय नहीं है। ऐसे में  शारदीय  नवरात्र पूरे नौ दिन का होगा। खास बात यह है कि इस बार महानवमी और दशहरा एक ही दिन पड़ेगा। इसी केसाथ त्योहारों की झड़ी लग जाएगी।

विज्ञापन


 शारदीय नवरात्र के साथ ही चालू महीने त्योहारों की धूम मच जाएगी। त्योहारों की दृष्टि से यह महीना बहुत खास रहेगा। इस माह में नवरात्र, दशहरा के बाद शरद पूर्णिमा जैसे पर्व मनाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को अधिक मास की पूर्णिमा पर भी विविध अनुष्ठान होंगे। अधिक मास तीन साल में एक बार आता है। इस वजह से इस बार की पूर्णिमा महत्वपूर्ण होगी।

विज्ञापन

shardiya navratri 2020: Sharadiya Navratri will be nine days, Navami - Dussehra same day
navratri 2020 - फोटो : navratri 2020

ज्योतिषाचार्य ब्रजेंद्र मिश्रा के अनुसार 19 वर्ष बाद पितृपक्ष के बाद अधिक मास लगने से इस बार का नवरात्र भी खास होगा। तिथि क्षय न होने से यह नवरात्र पूरे नौ दिन का होगा। 13 अक्तूबर को अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है, तो 16 अक्तूबर को अधिक मास की अमावस्या होगी। इसी दिन अधिक मास खत्म होगा। 17 तारीख को आश्विन मास के आरंभ के साथ ही शारदीय नवरात्र में जगत जननी मां जगदंबा की आराधना के लिए कलश स्थापना होगी।

20 अक्तूबर को अंगारक विनायकी चतुर्थी और 24 अक्तूबर को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन देवी दुर्गा की विशेष आराधना का महत्व है। इसी तरह 25 अक्तूबर को दुर्गा नवमी,27 अक्तूबर को पापांकुशा एकादशी और 30 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा पर महालक्ष्मी की पूजा होगी।

shardiya navratri 2020: Sharadiya Navratri will be nine days, Navami - Dussehra same day
नवरात्रि - फोटो : social media

दुर्गा पूजा की अनुमति के लिए पूजा समितियां हलाकान

गाइड लाइन जारी होने के बाद दुर्गा पूजा के पंडाल और प्रतिमाओं की स्थापना की अनुमति के लिए पूजा समितियों के पदाधिकारी अफसरों के चक्कर काट रहे हैं।  अब तक किसी भी पूजा समिति को पंडाल लगाने की अनुमति नहीं मिली है। बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ पीकेराय ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने रविवार को डीएम भानुचंद्र गोस्वामी को पत्र भेजकर पूजा के लिए अनुमति देने का आग्रह किया है, ताकि समय रहते तैयारियां पूरी की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed