शारदीय नवरात्र 2021 : नवरात्र में विंध्याचल के लिए हर 30 मिनट पर मिलेगी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र के मौके पर प्रयागराज से हर रोज सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाते हैं। पिछले वर्ष कोरोना की वजह से रोडवेज ने विंध्याचल के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया था। लेकिन इस बार रोडवेज का प्रयागराज रीजन विंध्याचल के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन की अध्यक्षता में शारदीय नवरात्र के मौके पर अतिरिक्त बसों के संचालन का खाका खींचा गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि विंध्याचल में नवरात्रि मेला सात से 14 अक्तूबर तक चलेगा। मेले के लिए एआरएम मिर्जापुर हरि शंकर पांडेय को संपूर्ण मेले का अधिकारी नामित किया गया है। इस दौरान विभिन्न डिपो की कुल 165 बसों का संचालन विंध्याचल के लिए होगा। प्रयागराज के जीरोरोड बस स्टेशन को 45 बसें आवंटित की गई हैं। एआरएम जीरोरोड के मुताबिक सुबह पांच बजे से इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
शारदीय नवरात्र के अवसर पर मध्य प्रदेश के मैहर धाम में लगने वाले नवरात्र मेले के मद्देनजर रेलवे ने वहां कई ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव सुनिश्चित किया है। छह अक्तूबर से 20 अक्तूबर के मध्य मैहर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली तमाम ट्रेनें वहां दोनों ओर से दो मिनट के लिए रुकेंगी। इसमें से कुछ ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन तो कुछ का संचालन प्रयागराज छिवकी के रास्ते वर्तमान समय हो रहा है।
इन ट्रेनों का होगा ठहराव
- 01055/01056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, 01059/01060 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा, 02669/02670 चेन्नई-छपरा गंगा-कावेरी एक्सप्रेस, 02791/02792 सिकन्दराबाद-दानापुर, 09051/09052 वलसाड-मुजफ्फरपुर, 09045/09046 सूरत-छपरा ताप्तीगंगा एक्सप्रेस, 09046 छपरा-सूरत, 09039/09040 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी