फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shani Akhara Shobha Yaatra

शनि अखाड़े का गठन, निकली शोभायात्रा

Sun, 09 Feb 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shani Akhara Shobha Yaatra
Shani Akhara Shobha Yaatra - फोटो : ALDCOMPACT
बाजे गाजे के साथ संगम पर पहुंचे संतों-भक्तों ने की शनि देव की आरती
विज्ञापन

प्रयागराज। माघी पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर संगम तट पर शनि अखाड़े के गठन की घोषणा की गई। अलौकिक शनि धाम के संस्थापक प्रवीण महाराज अखाड़े के अध्यक्ष बनाए गए। इससे पूर्व बाजेगाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों संतों-भक्तों ने हिस्सा लिया। रास्ते भर पुष्पवर्षा के साथ जयकारे गूंजते रहे।

सेक्टर पांच स्थित अलौकिक शनि धाम आश्रम शिविर से दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होकर शोभायात्रा संगम पहुंची, जहां शनि देव अपनी बहन यमुना से मिले। वहां शनि देव की आरती के बाद अखाड़े का गठन किया गया। प्रवीण मिश्र को अखाड़े का अध्यक्ष बनाया गया। शरद चंद्र मिश्रा भगवती पांडेय उपाध्यक्ष, एडवोकेट सुनीता शर्मा सचिव, एडवोकेट विजय चंद्र मीडिया प्रभारी, मधु मिश्रा कोषाध्यक्ष, जेपी सिंह संगठन मंत्री मनोनीत किए गए। निखिल, शिवम मिश्रा व रमन मिश्रा को कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया गया। शनि पीठाधीश्वर प्रवीण महाराज ने बताया कि इस अखाड़े के माध्यम से अखाड़ा परिषद, प्रमुख धार्मिक संगठन, महामंडलेश्वरों व पीठाधीश्वरों के साथ मिलकर सनानती परंपरा को आगे बढ़ाना है। इस अखाड़े के माध्यम से शनि देव की पूजा पर फैलाए जा रहे भ्रम को भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed