फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   -seviyon Shejin with the sweetness of happiness

-सेवइयों की मिठास संग सहेजीं खुशियां

Sun, 19 Jul 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 19 Jul 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। रमजान के 29 रोजों बाद शनिवार को तमाम खुशियां लेकर ईद आई। चांद रात के बाद से शुरू हुआ मुबारकबाद देने और खुशियां साझा करने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। ईद की खास नमाज के लिए रास्ते इबादतगाहों की ओर मुड़े। ईदगाह, शिया जामा मस्जिद चक, जामा मस्जिद चौक, रोशनबाग स्थित जामा मस्जिद हजरत शाह वसीउल्लाह, जामा मस्जिद वसीयाबाद सहित शहर की तमाम मस्जिदों में ईद की खास नमाज अदा की गई। खुदा की बारगाह में सजदे में सिर झुके तो अमन की दुआओं के लिए हाथ उठे। मुल्क में अमन-चैन, सभी की सलामती, तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन


सबसे बड़ी जमात रामबाग स्थित ईदगाह में जुटी। यहां नमाजियों को मौलाना वजाहत हुसैन ने नमाज पढ़वाई। मुतवल्ली एमएस फारूकी की देखरेख में नमाजियों के लिए ईदगाह के भीतर और बाहर इंतजाम किया गया था। ईदगाह भरी तो रेलवे पुल के पार भी नमाजियों ने जगह ली। सीधी सफ में खास नमाज के बाद मौलाना वजाहत ने खुत्बा में दीन की बातें बताईं। कहा, अल्लाह हमारे सारे रोजे कुबूल फरमाए और इस बात की तौफीक दे कि साल के बाकी ग्यारह महीने भी हम रमजान की तरह ही नेकी और इबादत में गुजार दें। अंत में सभी की तरक्की, बरकत, बीमारी से निजात आदि के लिए दुआएं मांगीं गईं।
विज्ञापन


जामा मस्जिद चौक में भी बड़ी जमात जुटी। यहां ईद की खास नमाज मौलाना रईस अख्तर ने पढ़वाई। बाद नमाज मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गई। नमाजियों के लिए खास इंतजाम किए गए थे। जामा मस्जिद भरी तो नीम के पेड़ से लेकर कोतवाली के आगे तक सड़क पर भी रोजेदारों की ओर से नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद चक में इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा ने ईद की खास नमाज पढ़वाई। रोजे कुबूल करने सहित लोगों की सलामती, बीमारी से निजात, रोजी-रोजगार, बरकत, खुशहाली आदि के लिए दुआ मांगी गई। रोशनबाग स्थित जामा मस्जिद वसीउल्लाह में मौलाना इरफान अहमद जबकि जामा मस्जिद वसीयाबाद में मुफ्ती सैफुर्रहमान ने ईद की खास नमाज पढ़वाई। शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की खास नमाज में लोग शरीक हुए। उनमें खासा उत्साह दिखा।


बाद नमाज बच्चों से लेकर बड़ों तक ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। घर लौटते हुए भी रास्ते में कहीं कोई परिचित दिखा तो रुककर उसे गले लगाया और ईद की खुशियां बांटी। ईदगाह के बाहर कारोबारी नेता अमर वैश्य ‘मुन्ना भइया’ ने मुतवल्ली एमएस फारुकी को मुबारकबाद दी। मुबारकबाद देने वालों में राजेश गुप्ता (राजा बाबू),आनंद जायसवाल, श्यामबाबू गुप्ता, हीरालाल केसरवानी, संजय साहू, विक्की पटारिया आद्रि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed