{"_id":"5f3598a78ebc3e3cfd42cc68","slug":"seven-other-properties-of-former-mp-atiq-ahmad-marked-confiscation-action-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद अतीक अहमद की सात अन्य संपत्तियां चिह्नित, जब्त करने की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद अतीक अहमद की सात अन्य संपत्तियां चिह्नित, जब्त करने की कार्रवाई शुरू
Fri, 14 Aug 2020 01:16 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
अतीक अहमद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा कार्रवाई के क्रम में जिला पुलिस ने उसकी सात अन्य संपत्तियों को चिह्नित किया है, जिनके जब्तीकरण के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन सात संपत्तियों को लेकर अतीक की अब तक कुल 20 संपत्तियों को चिह्नित किया जा चुका है।
बृहस्पतिवार को जिन सात संपत्तियों को चिह्नित किया गया, उनमें धूमनगंज के दामूपुर स्थित दो, झूंसी के कटका स्थित चार व कौशाम्बी के पिपरी स्थित पांच जमीनें शामिल हैं। एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि इन सभी सात संपत्तियों की जब्तीकरण के लिए संस्तुति करते हुए डीएम को पत्र भेजा गया है। अनुमति मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिन सात संपत्तियों को चिह्नित किया गया, उनमें धूमनगंज के दामूपुर स्थित दो, झूंसी के कटका स्थित चार व कौशाम्बी के पिपरी स्थित पांच जमीनें शामिल हैं। एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि इन सभी सात संपत्तियों की जब्तीकरण के लिए संस्तुति करते हुए डीएम को पत्र भेजा गया है। अनुमति मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अतीक व उसके गुर्गों समेत 23 के शस्त्र लाइसेंस निलंबित
अतीक अहमद व उसके गुर्गों समेत 23 लोगों के शस्त्र लाइसेंस जिला प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। साथ ही शस्त्र निरस्तीकरण के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। इनमें अतीक के अलावा शादाब, इसरार, मुख्तार अहमद, मो. ईशा, गिरीश दुबे, नूर अख्तर, मो. आजम, मो. इमरान, मो. इदरिश उर्फ बब्लू के अलावा एसआरएन अस्पताल में वृद्धा से मारपीट करने का आरोपी गार्ड संजय मिश्र निवासी कौंधियारा व 12 अन्य लोग शामिल हैं। बता दें कि पुलिस की ओर से अतीक के अलावा अन्य माफिया से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपार्ट भी भेजी गई है। इनमें बच्चा पासी गिरोह के दो सदस्य भी शामिल हैं जिनमें एक कौशाम्बी के गौसपुर कटहुला व दूसरा धूमनगंज के पीपलगंाव का रहने वाला है।
विज्ञापन