फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven officers of Allahabad High Court Bench Secretary cadre get promotions Prayagraj News

Prayagraj News: हाईकोर्ट न्यायपीठ सचिव संवर्ग के सात अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

Fri, 04 Sep 2020 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Sep 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Seven officers of Allahabad High Court Bench Secretary cadre get promotions Prayagraj News
promotion - फोटो : Demo pic
हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायपीठ सचिव संवर्ग के सात अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम की अधिसूचना के अनुसार रमा शंकर पाण्डेय (लखनऊ) को संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार के पद से निबंधक सह प्रमुख न्यायपीठ  सचिव (सीनियर स्केल) के पद पर, लाल जी प्रसाद (लखनऊ) उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार के पद पर, अनिल कुमार कुशवाहा, मोहम्मद उबैदुर रहमान, महेन्द्र नाथ(लखनऊ) को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर, राज कुमार सिंह, अवधेश कुमार को न्यायपीठ सचिव श्रेणी एक के पद से सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद पर प्रोन्नति दी गई है। 
विज्ञापन


उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने  सभी पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने  मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, न्यायमूर्ति  सिद्धार्थ और महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम का आभार जताया है। बधाई देने वालो में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह,  निखिल कुमार सिंह, विजयानंद द्विवेदी, अभिषेक कुमार  श्रीवास्तव, अनुपम शुक्ल, कार्यकारिणी सदस्यगण भूपेश कुमार गौतम, आलोक कुमार राय,राज कुमार मिश्र, जितेन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार भास्कर, अमित कुमार शुक्ल, मोहम्मद आजम, विवेक श्रीवास्तव, मिठाई लाल सोनकर, शिव शंकर लाल, आशीष प्रताप सिंह, प्रकर्ष मालवीय प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed