{"_id":"5cb8d311bdec22143f759823","slug":"seven-lakh-rupees-from-safari-during-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान सफारी से मिले सात लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान सफारी से मिले सात लाख रुपये
Fri, 19 Apr 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज के बम्हरौली में चेकिंग के दौरान एक सफारी से सात लाख रुपये मिले। पूछने पर सफारीसवारों ने बताया कि यह जमीन की रजिस्ट्री का पैसा है लेकिन वह इससे संबंधित कागजात प्रयागराज।नहीं दिखा पाए। पुलिस का कहना है कि रुपये जब्त कर लिए गए हैं। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात 10 बजे के करीब पुलिस टीम गश्त पर थी।
विज्ञापन
इस दौरान बम्हरौली में कौशाम्बी की ओर से एक संदिग्ध सफारी गाड़ी आते दिखाई दी। रोककर चेकिंग की गई तो इसमें तीन लोग मिले। सफारी प्रीतमनगर निवासी पंकज यादव चला रहा था। उसने बताया कि वह प्लाटिंग का काम करता है। अन्य दो लोगों के पास एक पॉलीथिन थी जिसके बारे में पूछने पर पहले बताया गया कि इसमें सब्जी है। हालांकि शक होने पर तलाशी ली गई तो इसमें सात लाख नगद मिले।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस नगदी कब्जे में लेकर सफारी समेत तीनों लोगों को थाने लाई। यहां पूछताछ में युवकों ने बताया कि रुपये उन्हें जमीन की रजिस्ट्री के बाद मिले थे। हालांकि वह इससे संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके जिस पर पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि फिलहाल बरामद रुपयों के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखाया जा सका है जिस पर रकम जब्त कर ली गई है। कागजात न मिलने पर इसे ट्रेजरी में जमा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन