फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven camps displaced due to water intrusion in Dandibada, submerged portion under Shastri bridge

दंडीबाड़ा में पानी घुसने से सात शिविर विस्थापित, शास्त्री पुल के नीचे का हिस्सा जलमग्न

Tue, 19 Jan 2021 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Seven camps displaced due to water intrusion in Dandibada, submerged portion under Shastri bridge
prayagraj news : माघ मेले में कटान का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : prayagraj
जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा की धारा माघ मेला क्षेत्र में शिविरों की ओर मुड़ गई है। इससे सेक्टर चार और पांच में पानी घुस गया है। रविवार की आधी रात के बाद दंडीबाड़ा के कानपुर अन्न क्षेत्र के शिविर में पानी घुसने के बाद अफरा तफरी मच गई। यहां से सात शिविरों को हटाना पड़ा है। देर रात अफसरों ने कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ लंबी मशक्कत की। सोमवार को डीएम ने भी दौरा किया और संतों से मुलाकात प्रभावित शिविरों को दूसरी जगह शिफ्ट कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर बढ़ने से सेक्टर चार में शास्त्री पुल के नीचे से लेकर दंडीबाड़ा के शिविरों तक का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। स्वामी मुनीशाश्रम के अन्नक्षेत्र में लगे कल्पवासियों के सात शिविर गंगा की कटान की चपेट में आ गए। इसके बाद मेला प्रशासन की नींद उड़ गई। अफसरों ने ठिठुरती रात में ही कटान रोकने के लिए मशक्कत शुरू कर दी। इसके बाद बाड़ लगाकर कई जगह कटान रोकने के लिए धारा डायवर्ट करने का प्रयास किया जाता रहा। गंगा का प्रवाह बढ़ने से सेक्टर तीन और चार के स्नान घाट भी डूब गए हैं।
विज्ञापन


इससे वहां स्नान प्रभावित हो गया। तीर्थयात्रियों को अब दूसरे घाटों पर डुबकी लगानी पड़ रही है। इसके अलावा महावीर पांटून पुल के पास भी कटान होने से संत और भक्त परेशान रहे। शिविरों के प्रभावित होने की जानकारी मिलने पर डीएम ने प्रभारी मेला अफसर के साथ दंडाबाड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष ब्रह्माश्रम के शिविर में पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित कल्पवासियों को दूसरी जगह बसाने का भरोसा दिलाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed