{"_id":"5d7e91428ebc3e01346cc032","slug":"seven-and-a-half-lakh-rupees-disappeared-by-giving-fake-check-allahabad-news-ald25497886","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी चेक देकर साढ़े सात लाख रुपये लेकर हो गए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी चेक देकर साढ़े सात लाख रुपये लेकर हो गए गायब
विज्ञापन
rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथी ही साढ़े सात लाख रुपये का फर्जी चेक देकर गायब हो गए। अब पीड़ित उन्हें खोजता घूम रहा है। काफी प्रयास के बाद भी उनसे संपर्क न हो पाने पर कोतवाली में तहरीर देकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी पुनीत कुमार शुक्ल पुत्र दिनेश शुक्ला से उसके कुछ साथी किसी काम के लिए साढ़े सात लाख रुपये उधार मांग ले गए। इस दौरान उसे एक साढ़े सात लाख रुपये का फर्जी चेक दे दिया। कहा गया कि उसे दो दिन में पैसे वापस कर दिए जाएंगे। अगर पैसे वापस नहीं होते वह चेक लगा दे।
पैसे लेने के कई दिन बाद भी वह लोग उससे मिलने नहीं आए। इस पर वह उन्हें फोन करने लगा तो फोन नहीं लगा। उनके घर जाने पर वहां ताला लटकता मिला। इस पर उसने चेक लगाया तो वह फर्जी निकला। इससे वह परेशानी में पड़ा गया।
विज्ञापन
आखिर में उसने कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने कस्बे के ही गांधीनगर मोहल्ला निवासी हरिशंकर पुत्र मुन्ना लाल, हरिकिशुन पुत्र मुन्नालाल, हरिशंकर के साले संतोष कुमार व नीतू पाल पत्नी हरिशंकर के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।