{"_id":"6102bba98ebc3e0ff04a5987","slug":"sensational-disclosure-a-real-nephew-had-done-the-murder-of-a-sand-trader-by-giving-a-betel-nut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज खुलासा: सगे भांजे ने सुपारी देकर कराई थी बालू कारोबारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज खुलासा: सगे भांजे ने सुपारी देकर कराई थी बालू कारोबारी की हत्या
Thu, 29 Jul 2021 08:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 Jul 2021 08:01 PM IST
सार
- 10 लाख रुपयों का था विवाद, मुख्य साजिशकर्ता समेत चार गिरफ्तार
रकम न लौटानी पड़े, इसके लिए ही उसने साजिश रची। मेजा के बंधवा निवासी अपने साथी अजय पटेल को तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। इसी के बाद अजय ने अपने दो साथियों मोनू कुमार निवासी महेवा करछना व रामभवन पटेल निवासी मेजा रोड बंधवा केसाथ मिलकर बालू कारोबारी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
विस्तार
करछना केबरदहा गांव में बालू कारोबारी राजाराम सोनी (47) की हत्या सुपारी देकर उसकेही भांजे ने कराई थी। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता भांजे व शूटर समेत हत्या में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। साथ ही उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
बालू कारोबारी की 26 जुलाई की रात तब गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह घर केबाहर चारपाई पर बैठा था। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। अफसरों के मुताबिक, जांच पड़ताल में सामने आए तथ्यों व सर्विलांस के माध्यम से मृतक के भांजे कौंधियारा निवासी बबलू सोनी की भूमिका संदिग्ध मिली। उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो खुलासा हो गया। उसने बताया कि उसने अपने मामा मृतक राजाराम से 10 लाख रुपये उधार लिए थे। काफी दिन बाद भी वह रकम वापस नहीं कर पा रहा था और मृतक उस पर लगातार दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
रकम न लौटानी पड़े, इसके लिए ही उसने साजिश रची। मेजा के बंधवा निवासी अपने साथी अजय पटेल को तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। इसी के बाद अजय ने अपने दो साथियों मोनू कुमार निवासी महेवा करछना व रामभवन पटेल निवासी मेजा रोड बंधवा के साथ मिलकर बालू कारोबारी की हत्या कर दी। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि बबलू की निशानदेही पर शूटर अजय समेत तीन अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
साल भर पहले दी थी सुपारी
पुलिस अफसरों ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता बबलू ने पूछताछ में बताया है कि उसने करीब साल भर पहले ही अपने मामा की हत्या की साजिश रच ली थी। साथ ही अजय को सुपारी भी दी थी। इसी के तहत पिछले साल नौ सितंबर को अजय ने मृतक पर फायरिंग की थी। लेकिन तब वह बाल-बाल बच गया था। उधर, बबलू की ओर से लगातार अजय पर काम पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा था।